ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Karnal Weather: बिगड़ी शहर की हवा की हालात, एक्यूआई पहुंचा 200 के पार

On: नवम्बर 17, 2025 9:02 अपराह्न
Follow Us:
Karnal Weather: बिगड़ी शहर की हवा की हालात, एक्यूआई पहुंचा 200 के पार
Join WhatsApp Group

करनाल (Karnal Weather): शहर में रोजाना कूड़ा जलाया जा रहा है लेकिन किसी भी विभाग की ओर से अब तक कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है। सोमवार को नूरमहल चौक से उधम सिंह चौक की ओर कई जगह कूड़े में आग लगी मिली।

जिसकी वजह से सोमवार को फिर से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 पार पहुंच गया जबकि एक दिन पहले रविवार को अवकाश होने की वजह से गाड़ियां कम निकली और एक्यूआई 170 तक पहुंचा था लेकिन महज 24 घंटे बाद शहर की हवा की हालात खराब हो गई और एक्यूआई 32 वैल्यू को जोड़ते हुए 202 तक दर्ज किया गया।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

Karnal Weather: कूड़ा जलाने से बिगड़ रही हवा

बता दें कि एनसीआर में ग्रेप का तीसरा चरण लागू हो चुका है। जो हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों को देखते हुए गंभीर श्रेणी में माना जाता है। बावजूद शहर में ही कूड़ा जलाने वालों की रोजाना घटनाएं सामने आ रही हैं। जिस पर अब तक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड या नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

दूसरी ओर एचएसपीसीबी के एसडीओ रणदीप सिंधू का कहना है कि वे संबंधित सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर चुके हैं। अगर उनके सामने कोई ऐसा केस या शिकायत आती है तो वे इस पर तुंरत कार्रवाई करने का काम करेंगे।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

एक्यूआई श्रेणी स्वास्थ्य के लिए मानक

0-50 – अच्छा- स्वास्थ्य पर कम असर
51-100 – संतोषजनक- सांस लेने में कुछ दिक्कतें
101-200- मोडरेट- फेफड़ा, अस्थमा और दिल के मरीजों के लिए नुकसानदायक
201-300- खराब- ज्यादातर बीमार लोगों के लिए खतरा
301- 400- बेहद खराब- श्वास संबंधी बीमारी लोगों का खतरा
401-500- सबसे ज्यादा खराब- स्वस्थ लोगों के लिए भी खतरा

पानीपत से ज्यादा प्रदूषण

सोमवार को करनाल का प्रदूषण स्तर पानीपत और कैथल से ज्यादा आंका गया। पानीपत का एक्यूआई 132 दर्ज किया गया जबकि कैथल का एक्यूआई 128 रहा। इनके अलावा कुरुक्षेत्र का एक्यूआई 228 और यमुनानगर का 231 तक दर्ज किया गया। इनके अलावा दिल्ली से सटे सोनीपत का एक्यूआई 300 पार रहा।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment