ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamunanagar weather: शहर का एक्यूआई अभी खराब की श्रेणी में, सुबह-शाम बढ़ रही ठंड

On: नवम्बर 17, 2025 8:36 अपराह्न
Follow Us:
Yamunanagar weather: शहर का एक्यूआई अभी खराब की श्रेणी में, सुबह-शाम बढ़ रही ठंड
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Yamunanagar weather): सर्दी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। दिनभर अच्छी खासी धूप निकलती है, लेकिन चार बजे के बाद मौसम ठंडा होने लगा है। शाम साढ़े चार बजे से ही दोपहिया वाहन पर चलते हुए ठंड का एहसास होने लगा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। आगामी एक सप्ताह में ठंड काफी बढ़ सकती है। ठंड बढ़ने से लोग अब गर्म कपड़ों दिखने लगे हैं। लोगों को स्वेटर व जैकेट में देखा जा रहा है। लोग पार्कों व घर की छत पर बैठ कर गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

एक्यूआई अभी खराब श्रेणी में

शहर की हवा भी अभी बेहद खराब स्थिति में चल रही है। सोमवार को शहर का एक्यूआई 230 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 244 माइक्रोग्राम था। 15 नवंबर को 277, 14 को 228 व 13 को 248 माइक्रोग्राम था। शहर में बढ़ते प्रदूषण का असर सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। प्रदूषण की वजह से लोग गला दर्द की चपेट में आ रहे हैं।

साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। काफी समय से बारिश भी नहीं हुई है। दिवाली के दौरान जो आतिशबाजी की गई थी उसका धुआं अभी भी वातावरण में मिला हुआ है। ऐसे में जब तक बारिश नहीं होगी तब तक लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका नहीं मिलेगा।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

Yamunanagar weather: तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान सप्ताह के अंत में एक डिग्री कम हो सकता है। जिससे दिन में मौसम थोड़ा गर्म हो सकता है। वहीं मौसम में ठंड बढ़ने से किसान भी गेहूं की बिजाई करने में जुट गए हैं।

अगेती किस्म की बिजाई के बाद किसान अब समय अवधि की बिजाई शुरू हो गई है जो कि 21 नवंबर तक होगी। किसान ट्रैक्टर से खेतों को तैयार करने में लगे हैं। सर्दी जितनी ज्यादा होगी गेहूं की पैदावार भी उतनी अच्छी होगी।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment