कुरुक्षेत्र (Kurukshetra AQI Today): पिछले एक हफ्ते से ठंडी हवाएं जोरों पर हैं और इनसे ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को 12 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिसने ठंड को और तेज कर दिया। सिर्फ तीन दिनों में तापमान 6 डिग्री तक लुढ़क गया। साथ ही प्रदूषण ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को एक्यूआई 165 तक पहुंच गया।
अगले हफ्ते भी राहत नहीं, AQI फिर बढ़ेगा!
शनिवार को AQI 165 रहा और पूरे हफ्ते यही 130-166 के बीच रहने वाला है। अच्छी खबर सिर्फ इतनी है कि रविवार को हल्की राहत मिल सकती है, AQI 139 तक आने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 48 घंटों में मौसम में थोड़ा बदलाव बताया है। शनिवार को दिन का तापमान 25.1 डिग्री और रात का 10.1 डिग्री रहा।
आने वाले दिनों का मौसम ऐसा रहेगा
रविवार: अधिकतम 25°, न्यूनतम 11°, AQI 165
सोमवार: अधिकतम 24°, न्यूनतम 11°, AQI 139
मंगलवार: अधिकतम 25°, न्यूनतम 12°, AQI 151
बुधवार: अधिकतम 25°, न्यूनतम 12°, AQI 160
वीरवार: अधिकतम 26°, न्यूनतम 13°, AQI 158
शुक्रवार: अधिकतम 25°, न्यूनतम 12°, AQI 163
शनिवार: अधिकतम 24°, न्यूनतम 11°, AQI 166













