ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kurukshetra Weather: कुरुक्षेत्र में सर्द हवाओं से ठंडक बढ़ी, प्रदूषण स्तर 125 पर पहुंचा

On: November 11, 2025 9:21 PM
Follow Us:
Kurukshetra Weather: कुरुक्षेत्र में सर्द हवाओं से ठंडक बढ़ी, प्रदूषण स्तर 125 पर पहुंचा
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (Kurukshetra Weather)। पिछले तीन चार दिन से चल रही सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। मंगलवार को 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा ने वातावरण में ठंडक बढ़ाई। पिछले तीन दिनों में तापमान में छह डिग्री तक गिरावट देखने को मिली।

Kurukshetra Weather: कुरुक्षेत्र में ठंडक बढ़ी

वहीं प्रदूषण के स्तर में भी कमी आई है। मंगलवार को प्रदूषण का स्तर 125 रहा। जो कि सप्ताह भर से 135 से 155 के बीच में चल रहा था। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने 48 घंटे में मौसम में बदलाव आने की बात कही है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 सेल्सियस डिग्री रहा।

हरियाणा मौसम: हरियाणा में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट, बिजाई रोकने की सरकारी सलाह
हरियाणा मौसम: हरियाणा में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट, बिजाई रोकने की सरकारी सलाह

हृदय व ब्लड प्रेशर के मरीज ठंड से बचें

जिला अस्पताल के चेस्ट एंडी टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चावला ने कहा कि हृदय और ब्लड प्रेशर के मरीज घर से निकलने से पहले सावधानी बरतें । सुबह- सुबह व शाम के समय सर्दी का अहसास ज्यादा होने लगता है।

यही कारण है कि ठंड की शुरुआत में लापरवाही बरतने के कारण लोग अक्सर बीमार होने लगते हैं। ठंड में वृद्धि होने होने से खासकर रात में सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

ठंड के समय में बदन को पूरी तरह ढक कर चलें। डॉ. चावला ने कहा कि ठंड में खून तेजी से जमता है। इससे हार्ट अटैक के साथ ब्रेन में खून का थक्का जम जाता है। जिससे पैरालिसिस या मौत तक हो सकती है। ठंड से बचाव के लिए हृदय और ब्लड प्रेशर के मरीज गर्म कपड़ों को पहनकर ही घर से बाहर निकले।

गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू

मौसम में बदलाव और सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। इससे बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी है। बाजार में स्वेटर, हाफ स्वेटर, कोट, पैंट, मफलर, टोपी, शॉल आदि की खरीदारी की जा रही है। मौसम में आए परिवर्तन से गर्म कपड़ों के बाजार में गर्मी आ गई है। दुकानदार उत्साहित नजर आ रहे हैं।

हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच राहत की बौछार, मई के पहले हफ्ते तक ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच राहत की बौछार, मई के पहले हफ्ते तक ऐसा रहेगा मौसम

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment