कुरुक्षेत्र (Kurukshetra weather): पिछले दो दिनों से दिन में गर्माहट तो रात को ठिठुरन बढ़ने लगी है। दिन का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं रात के तापमान में निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है।
रात को अधिकतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने लगा है। ऐसे में वातावरण में ठंडक बढ़ने लगी है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विशेषज्ञों ने सप्ताह भर में तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने की बात कहीं है। ऐसे में वातावरण में ठंडक बढ़ेगी। अधिकतम तापमान के 22 डिग्री तक जाने की संभावना जताई जा रही है।
Kurukshetra weather: प्रदूषण का स्तर भी घटा
बुधवार को प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट देखने को मिली। सप्ताह भर से शहर में प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में चल रहा था। खुली हवा में सांस लेना लोगों के लिए नुकसानदायक था।
प्रदूषण का स्तर निरंतर 180 से 200 के बीच में चल रहा था। जोकि घटकर 103 पहुंच गया। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह श्रेणी अच्छी मानी जाती है।
चिकित्सक: सुबह शाम पहने गर्म कपड़े
जिला अस्पताल के चेस्ट एंडी टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चावला ने कहा कि हृदय और ब्लड प्रेशर के मरीज घर से निकलने से पहले सावधानी बरतें । सुबह- सुबह व शाम के समय सर्दी का अहसास ज्यादा होने लगता है।
यही कारण है कि ठंड की शुरुआत में लापरवाही बरतने के कारण लोग अक्सर बीमार होने लगते हैं। ठंड में वृद्धि होने होने से खासकर रात में सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ठंड के समय में बदन को पूरी तरह ढक कर चलें।













