ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat Temperature Drop: बर्फबारी से पानीपत में पारा 3°C गिरा, ट्रेन भी हो रही लेट

On: नवम्बर 7, 2025 8:02 अपराह्न
Follow Us:
Panipat Temperature Drop: बर्फबारी से पानीपत में पारा 3°C गिरा, ट्रेन भी हो रही लेट
Join WhatsApp Group

पानीपत (Panipat Temperature Drop)। पहाड़ों में बर्फबारी व प्रदेश के कई जिलों में बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन-तीन डिग्री की कमी आई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.1 और अधिकतम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सुबह ही हवा की रफ्तार तेज रही। सुबह-शाम दोपहिया वाहन चालकों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

Panipat Temperature Drop: इतना है अभी तापमान

मौसम विशेष ने तापमान में लगातार कमी आने की संभावना जताई है। नवंबर माह शुरू होते ही सुबह व शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है। इसका मुख्य कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी व प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार सुबह ही हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही जिससे तापमान में कमी आई।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धान के दाने पड़ सकते हैं काले सुबह व शाम के समय बढ़ती ठंड से किसानों को धान की फसल की चिंता सताने लगी है। इसराना निवासी राजकुमार और सुरेश ने बताया कि इस समय की ठंड से खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान हो सकता है।

धान के दाने काले पड़ सकते हैं और उनकी गुणवत्ता खराब हो सकती है जिससे उनकी कीमत पर असर पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि पहाड़ पर हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ेगी। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

कोहरे का ट्रेन पर भी असर

ट्रेनें घंटों की देरी से आ रही हैं। शुक्रवार को मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल समेत 14 ट्रेनें देरी से आईं। यात्री प्रीति और साहिल ने बताया कि वह स्टेशन पर अपनी ट्रेन आने से आधा घंटा पहले पहुंच गए थे। बाद में पता चला कि ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से आ रही है। मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल सवा नौ घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू सवा घंटे की देरी से आई।

दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा और जम्मू मेल 48 मिनट की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस 36 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस 49 मिनट और झेलम 37 मिनट की देरी से आई। उत्तर संपर्क क्रांति एक घंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस सवा एक घंटा और दिल्ली-पानीपत एमईएमयू पौने घंटे की देरी से आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 40 मिनट और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू एक घंटे की देरी से आई।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment