ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat weather: ग्रैप लागू होने के बाद एक्यूआई लगातार बढ़ रहा था

On: नवम्बर 17, 2025 9:25 अपराह्न
Follow Us:
Panipat weather: ग्रैप लागू होने के बाद एक्यूआई लगातार बढ़ रहा था
Join WhatsApp Group

पानीपत (Panipat weather): दिवाली के बाद से एक्यूआई 250 से 300 तक रहने लगा है। सोमवार को एक्यूआई में कमी आई जो 137 दर्ज किया गया। शनिवार और रविवार को एक्यूआई मापक मीटर बंद होने के बाद सोमवार को एक्यूआई मापक यंत्र सुचारु रूप से चला जिससे प्रदूषण के स्तर का पता चल पाया।

दिल्ली में ग्रैप-3 लागू होने के बाद भी एक्यूआई लगातार बढ़ रहा था। जिले में शाम होते ही कूड़ा जलाने के मामले बंद नहीं हो रहे हैं जिससे आंखों में जलन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

Panipat weather: एक्यूआई 250 के आस-पास दर्ज

इस माह अब तक तीन बार एक्यूआई मापक मीटर बंद होने के बाद सोमवार को मापक मीटर सुचारु रूप से चला। रविवार को एक्यूआई 250 के आस-पास दर्ज किया गया जो सोमवार को 137 रहा।

कुलदीप सिंह, एसडीओ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा कि दिल्ली में ग्रैप-3 लागू होने बाद भी जिले में लोग कूड़ा जलाना बंद नहीं कर रहे हैं जिससे एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। लोगों को स्वयं भी यह जिम्मेदारी समझनी चाहिए ताकि स्वास्थ्य हानि से बचा जा सके।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

कूड़ा जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण

शाम ढ़लते ही शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पराली व कूड़ा जलाया जा रहा है जिससे एक्यूआई बढ़ रहा है। सुबह व शाम के समय चारों तरफ धुआं छाने से आंखों में जलन व सांस संबंधी बीमारी बढ़ रही हैं।

एक्यूआई बढ़ने से निजी व जिला नागरिक अस्पताल में आंखों में जलन, लालीपन, खुजली, सांस संबंधी बीमारी अस्थमा और सीओपीडी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। चिकित्सक लोगों को घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं। आंखों को ताजे पानी से दिन में कई बार धोना चाहिए।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment