ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat Weather Update: पानीपत में पारा 8.1 तक लुढ़का! 2 डिग्री और गिरेगा

On: नवम्बर 16, 2025 8:12 अपराह्न
Follow Us:
Panipat Weather Update: पानीपत में पारा 8.1 तक लुढ़का! 2 डिग्री और गिरेगा
Join WhatsApp Group

पानीपत (Panipat Weather Update): पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और ठंडी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी कम होने लगा है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री तक पहुंच गया। हवा की तेज रफ्तार से दिन में भी ठंड का अहसास हुआ।

मौसम विशेषज्ञ ने तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की कमी होने की संभावना है।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

अब लोगों ने दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। तेज धूप भी आरामदायक लगने लगी है। रविवार को सुबह ही हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही जिससे ठंड महसूस की गई।

अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान लगातार कम होने लगा है। इस सप्ताह की शुरूआत में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि रविवार को तीन डिग्री कम हो गया।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

गेहूं की बुआई के लिए बेहतर मौसम

परढ़ाना निवासी किसान अनूप सांगवान ने बताया कि नवंबर माह में गेंहू की फसल की बुआई शुरू हो जाती है। इस समय गेंहू की फसल के लिए हल्की ठंड जरूरी होती है। गेहूं बुआई के लिए मौसम अनुकूल है। जितनी ठंड बढ़ेगी गेंहू की फसल की पैदावार भी उतनी अच्छी होगी।

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि तापमान में कमी आ सकती है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

आने वाले दिनों का तापमान

सोमवार: 25/9 डिग्री
मंगलवार: 26/9 डिग्री
बुधवार: 25/10 डिग्री
गुरुवार: 26/11 डिग्री
शुक्रवार: 26/11 डिग्री
शनिवार: 25/11 डिग्री

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment