ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Rohtak Weather: बारिश के बाद फिर से गर्मी ने दिखाए तेवर, जानें रोहतक में अगले 30 दिनों का मौसम

On: सितम्बर 14, 2025 5:31 अपराह्न
Follow Us:
Rohtak Weather: बारिश के बाद फिर से गर्मी ने दिखाए तेवर, जानें रोहतक में अगले 30 दिनों का मौसम
Join WhatsApp Group

रोहतक (Rohtak Weather) : मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों की राहत भरी बारिश के बाद अब सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार और रविवार को निकली करारी धूप ने शहरवासियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। रविवार सुबह से ही तेज धूप के चलते सड़कों पर चहल-पहल कम रही, लोग जरूरी कामों के अलावा बाहर निकलने से बचते नजर आए। हालांकि, दोपहर बाद कुछ समय के लिए बादलों ने दस्तक दी, लेकिन इससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिली।

कितना रहेगा तापमान

तापमान की बात करें तो रविवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक रहा। इस तरह दिन और रात दोनों ही समय गर्मी का असर बना रहा।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

रोहतक में अगले 30 दिन का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रोहतक में अगले 15 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पहले 10 दिन में बारिश के कुछ छिटपुट दौर हो सकते हैं, खासकर 20 से 25 सितंबर के बीच। अगले 15 से 30 दिन में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, लेकिन किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हरियाणा के अन्य हिस्सों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मौसम विभाग की मानें तो अगले छह दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है, लेकिन गर्मी से फिलहाल कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन में उमस और रात में चिपचिपी गर्मी लोगों को बेचैन कर सकती है। वहीं, बारिश थमने और मौसम साफ होने से किसानों के चेहरों पर जरूर मुस्कान लौट आई है। इससे खेतों में जलभराव से जल्द राहत की उम्मीद है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment