ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hisar News: हिसार में बारिश से 83 गांवों में 6.36 लाख एकड़ में फसलें बर्बाद, उत्पादन घटेगा

On: सितम्बर 14, 2025 5:06 अपराह्न
Follow Us:
Hisar News: हिसार में बारिश से 83 गांवों में 6.36 लाख एकड़ में फसलें बर्बाद, उत्पादन घटेगा
Join WhatsApp Group

हिसार (Hisar News) : जिले में 1995 में बाढ़ आई थी, अब भी हालात ठीक वैसे ही बने हैं। सिंचाई विभाग की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जिले के 83 गांवों में 53 हजार 925 एकड़ जमीन जलमग्न है। यहां 3.5 फीट तक पानी जमा है। ऐसे में खेती पूरी तरह तबाह हो चुकी है। कृषि विभाग के सर्वे के अनुसार भी जिले में 7.64 लाख एकड़ एरिया में धान, कपास व अन्य फसलों की बिजाई हुई थी, इसमें से 6.36 लाख एरिया में फसलों को बारिश व जलभराव के कारण नुकसान पहुंचा है। हिसार जिले के बीच से गुजर रही घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन के जगह-जगह टूटी। ड्रेन का निर्माण 30 साल पहले 1995 में किया गया था, इसकी कैपेसिटी 384 क्यूसिक पानी की है।

फसलों का नुकसान (एरिया एकड़ में)

कुल बिजित क्षेत्र: 7.64 लाख एकड़
कुल प्रभावित क्षेत्र: 6.36 लाख एकड़
फसल प्रभावित क्षेत्र:
धान: 2.12 लाख एकड़
कपास: 1.98 लाख एकड़
बाजरा: 59 हजार एकड़
गवार: 840 एकड़
मूंग (दलहन): 39 हजार एकड़
ऑयल सीड: 38 हजार एकड़
अन्य: 2,250 एकड़

कृषि विभाग की सर्वे रिपोर्ट

कुल बिजित क्षेत्र: 3.13 लाख एकड़
कुल प्रभावित क्षेत्र: 6.36 लाख एकड़
नुकसान को चार कैटेगरी में बांटा गया है।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

जहां जलभराव, वहां 100% तक नुकसान

हकवि कृषि कॉलेज के पूर्व डीन डॉ. आरके पननू ने बताया की बासमती धान का उत्पादन औसतन 12 क्विंटल और परमल 28 क्विंटल प्रति एकड़ तक होता है। यदि धान में 6 इंच से ज्यादा पानी खड़ा रहता है तो फसल को नुकसान पहुंचेगा।

अमेरिकन कपास का उत्पादन 10-12 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहता है। पानी खड़ा रह गया तो पौधे पीले पड़ जाएंगे और शत प्रतिशत नुकसान है। लगातार नमी से सुंडी के भी चांस बढ़ जाते हैं।

बारानी एरिया में उत्पादन में 8 से 10, सिंचित एरिया में 16 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहता है। पानी खड़ा है तो फसल समाप्त है।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

सब्जियां हांसी एरिया में ज्यादा है, यहां जलभराव भी ज्यादा है। इससे सब्जियों को काफी नुकसान है। अभी गोभी, तोरी, घीया, मिर्च, बैंगन सभी में नुकसान है। जलभराव है वहां शत प्रतिशत तक फसल तबाह है।

हिसार में किन्नू, अमरुद व बेर के बाग ज्यादा है। पानी खड़ा है वहां जड़ो में पौषक तत्व जमीन से नहीं ले पाते इससे बाग में बीमारियां भी आ सकती है।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment