ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam: 16,17, 18, 19 नवंबर को भारत दक्षिण में आंधी-बारिश उत्तर में शीतलहर-कोहरा

On: November 16, 2025 4:44 PM
Follow Us:
Kal Ka Mausam: 16,17, 18, 19 नवंबर को भारत दक्षिण में आंधी-बारिश उत्तर में शीतलहर-कोहरा
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam On November 16, 17, 18 कल का मौसम कैसा रहेगा 16 नवंबर 2025: उत्तर भारत में अब भीषण सर्दी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक न्यूनतम तापमान गिरने का अलर्ट जारी किया है।

खासकर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने के साथ तापमान 7°C के आसपास पहुंच गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती सर्दी के साथ पॉल्यूशन का लेवल काफी बढ़ता जा रहा है।

किसान सावधान! हरियाणा में भारी बारिश और ओलों की चेतावनी, गेहूं की फसल को लेकर एडवायजरी
किसान सावधान! हरियाणा में भारी बारिश और ओलों की चेतावनी, गेहूं की फसल को लेकर एडवायजरी

एक्यूआई 500 के आसपास पहुंचने से हालात और बदतर हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाए रहने का अलर्ट था, जो अब आगे बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शीतलहर के कारण भीषण सर्दी से जूझ रहे हैं। अगले 2 दिन बाद बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी का ग्राफ और बढ़ेगा।

16, 17, 18, 20 नवंबर को मौसम दिखाएगा रौद्र रूप Kal Ka Mausam

आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा समेत पड़ोसी राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर चल रही बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी इलाकों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने की कगार पर है।

ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट: हिसार, भिवानी समेत इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम
ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट: हिसार, भिवानी समेत इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर, हिमाचल से लेकर हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक सुबह घना कोहरा छाए रहने के साथ सर्दी में तेजी के साथ इजाफा होगा।

Kal Ka Mausam

स्काईमेट के मुताबिक, 16, 17, 18 से 20 नवंबर तक दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून और बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। अगले सप्ताह से पूर्वोत्तर में भी घना कोहरा और ठंडक का एहसास बढ़ेगा।

राजस्थान में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, हरियाणा के इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, हरियाणा के इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment