Kal Ka Mausam 4 November: 03 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, आज और कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम के लिहाज से अगला सप्ताह भी भारी रहेगा। खासकर, उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में बादलों की छाए रहने एवं बारिश की गतिविधियां होने से काफी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 नवंबर को उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के साथ बर्फबारी के संकेत दिए हैं तो यूपी, एमपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान में बारिश की बौछारें पड़ने से मौसम बदलेगा और ठंडी के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक मोंथा चक्रवाती तूफान के कारण दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के तटीय राज्यों में आंधी एवं बारिश की चेतावनी जारी है।
Kal Ka Mausam
कल का मौसम कैसा रहेगा 03 नवंबर 2025 : मौसम के परिवर्तन से उत्तरी हिस्सों में सर्दी और कोहरे के ग्राफ में इजाफा होने के आसार बन रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 4 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों के वेदर सिस्टम में खासा बदलाव दिखेगा और 5 नवंबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी होने से तापमान तेजी के साथ लुढ़केगा, जो भीषण सर्दी का बड़ा संकेत होगा।
मोंथा तूफान एवं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
इधर, 6 नवंबर तक लगातार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के हिस्सों में मोंथा तूफान एवं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे, जो झमाझम बारिश कर मौसम का मिजाज बदल देंगे। 4 नवंबर को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बादलों की आवाजाही रहेगी एवं हल्की हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जाएगी।
अगले सप्ताह से मौसम साफ रहने पर सुबह घना कोहरा छाएगा और ठंडी का सितम शुरू होगा। आईएमडी ने मोंथा तूफान के कमजोर होने पर अगले 48 घंटों तक पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान सिक्किम, अरुणाचल, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, असम, नागालैंड, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं हल्की से मध्यम से बारिश का अलर्ट है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहना होगा।













