ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

UP Weather Today: 19 सितंबर को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी में कैसा रहेगा मौसम?

On: सितम्बर 19, 2025 8:55 पूर्वाह्न
Follow Us:
UP Weather Today: 19 सितंबर को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी में कैसा रहेगा मौसम?
Join WhatsApp Group

UP Weather Today September 19 : उत्तर प्रदेश में मानसून अब अलविदा कहने की तैयारी में है, लेकिन जाते-जाते यह झमाझम बारिश भी कर रहा है। कहीं यह बारिश सुहावना मौसम ला रही है, तो कहीं आफत बनकर बरस रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, नवरात्रि की शुरुआत यानी 22 सितंबर तक यूपी में बारिश की संभावना बनी रहेगी। बीते दिन भी प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा और सुहाना हो गया।

उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश की वजह से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान भी घटेगा। आइए जानते हैं कि आज, 19 सितंबर को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

सुबह-सुबह इन जिलों में बारिश UP Weather Today 

मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फरनगर, मेरठ, संभल, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया और सोनभद्र में सुबह 8:30 बजे तक हल्की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। हल्की बारिश और हवाओं की वजह से मौसम सुहावना रहेगा।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, तो कहीं भारी बारिश का अनुमान है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, रायबरेली, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, कानपुर, उन्नाव, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और मुरादाबाद में बारिश का अलर्ट है।

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 सितंबर को भी यूपी में मौसम सुहावना रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 22 और 23 सितंबर को भी कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है। मानसून की विदाई के बाद गर्मी शुरू होगी, लेकिन कुछ दिनों की गर्मी के बाद सर्दियां दस्तक दे देंगी।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment