ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamuna Nagar Weather: एक्यूआई 254 से घट कर 195 पर आया, ठंड में होने लगी बढ़ोतरी

On: नवम्बर 6, 2025 8:11 अपराह्न
Follow Us:
Yamuna Nagar Weather: एक्यूआई 254 से घट कर 195 पर आया, ठंड में होने लगी बढ़ोतरी
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Yamuna Nagar Weather)। दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद जिले का मौसम काफी बदल गया है। ठंड में बढ़ोतरी होने से दिन में निकली धूप भी गुनगुनी लगने लगी है। वहीं दिन के समय जो पंखे चलते थे वह बंद हो गए हैं या फिर उनकी रफ्तार कम हो गई है। पंखे तेज गति से चलाने पर ठंड लगने लगी है। जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी दो से तीन दिन बाद तापमान में और कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

Yamuna Nagar Weather: बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में 

दरअसल बूंदाबांदी होने के अलावा पहाड़ाें में बर्फबारी भी हुई है। बर्फबारी का असर भी मैदानी इलाकों में सीधा पड़ रहा है। तीन दिन पहले तक दिन में निकलने वाली धूप में खड़े होने पर क्या तो गर्मी का एहसास हो रहा था, अब वही धूप अच्छी लगने लगी है। इन दिनों पार्कों में भी सैर करने व बच्चों के साथ घूमने आने वाले लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। ठंड में बढ़ोतरी का अंदाजा अब इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह व शाम को दोपहिया बाइक पर सफर करते समय शरीर ठिठुरने लगता है। ठंड की वजह से ही चाय की दुकानों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

हवा में स्थित में सुधार

वीरवार को हवा की स्थिति में भी थोड़ा सुधार देखने को मिला। शहर का एक्यूआई 195 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। एक दिन पहले यही एक्यूआई 254 माइक्रोग्राम था। हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को गले में खराश व खांसी की शिकायत हो रही है। अस्पताल में रोजाना ऐसे लोग पहुंच रहे हैं जो गला दर्द, बुखार व खांसी से पीड़ित हैं। वहीं बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रदूषण का बुरा असर पड़ रहा है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment