ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamunanagar weather: आठ दिनों से एक्यूआई 200 पार, सोमवार तक तापमान में आएगी गिरावट

On: नवम्बर 20, 2025 5:10 अपराह्न
Follow Us:
Yamunanagar weather: आठ दिनों से एक्यूआई 200 पार, सोमवार तक तापमान में आएगी गिरावट
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Yamunanagar weather): जिले में शुक्रवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। धूप भी ठीक से नहीं निकली। बादलों के बीच निकल रही धूप बेअसर साबित रही। हालांकि गुनगुनी धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी।

लोगों ने पार्कों, घरों की छत व सड़कों किनारे बैठ कर धूप का आनंद लिया। महिलाएं भी अपने दिनभर के छोटे-मोटे काम धूप में बैठ कर ही करती रहीं। जिले का अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में शुक्रवार से गिरावट दर्ज की जाएगी।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

Yamunanagar weather: न्यूनतम 11 डिग्री पर पहुंचा

वहीं गिरावट के साथ सोमवार को अधिकतम 23 व न्यूनतम 10 डिग्री पर जा सकता है। ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ सकती है। बादलों की वजह से वातावरण में दिनभर धुंधलापन रहा। जिससे कुछ दूरी के बाद बाकी ठीक से स्पष्ट दिखाई नहीं दिया।

मौसम में जिस तरह से ठंड बढ़ रही है उससे किसानों को भी काफी राहत मिली है। ठंड बढ़ने से किसान गेहूं की बिजाई में लगे हुए हैं। अगेती किस्म की गेहूं तो अंकुरित होकर करीब तीन इंच की हो चुकी है। ऐसे में किसान फसलों की सिंचाई भी कर रहे हैं ताकि अनुकूल मौसम का फायदा उठाया जा सके।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

आठ दिनों से एक्यूआई 200 पार

शहर की हवा में कोई सुधार होने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 257 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर पहुंच गया। पिछले आठ दिनों से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। एक्यूआई ज्यादा होने से लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी होती है।

यहां तक की गला दर्द भी होने लगा है। सड़कों पर चलते वाहनों से धूल का गुबार उड़ रहा है। फैक्टि्रयों की चिमनियों से निकल रहा काला धुआं भी शहर का प्रदूषण बढ़ाने का काम कर रहा है।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

इंडस्ट्रियल एरिया में बहुत सारी फैक्ट्री ऐसी हैं जो मानकों पर खरा नहीं उतरती और उनकी चिमनियों से काला धुआं निकल कर हवा को जहरीला बना रहा है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment