ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamunanagar weather: यमुनानगर में मौसम की मार खांसी-जुकाम से 500 मरीज, ओपीडी रही फुल

On: नवम्बर 10, 2025 7:50 अपराह्न
Follow Us:
Yamunanagar weather: यमुनानगर में मौसम की मार खांसी-जुकाम से 500 मरीज, ओपीडी रही फुल
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Yamunanagar weather)। बदलते मौसम का असर सेहत पर दिखने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। सोमवार को भी जिला नागरिक अस्पताल में पर्ची, दवा खिड़कियों के साथ चिकित्सकों के कमरों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें रहीं। ज्यादा मरीज खांसी-जुकाम व बुखार के रहे। इनमें न केवल बड़े बल्कि बच्चों में भी यह शिकायत लेकर पहुंचे।

ओपीडी में करीब 1700 में 500 खांसी-जुकाम व बुखार के मरीज रहे। यही हाल निजी अस्पतालों व क्लीनिकों पर है। चिकित्सक दवा के साथ मौसम के मौजूदा मिजाज में मरीजों को दवा लिखने के साथ बीमारी से व बचाव के उपाय सुझा रहे हैं। एक सप्ताह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

पहनावे व आहार का ध्यान रखना दें

जिला नागरिक अस्पताल से डॉ. वागीश गुटिन ने कहा कि मौसम बदल रहा है। यह सेहत के प्रति अधिक सतर्क रहने का समय है। इसमें पहनावे व आहार का ध्यान रखना चाहिए। बदलते मौसम के बीच बीमारी से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होनी जरूरी है। इसके लिए आहार में हरी सब्जियों को शामिल किया जाना चाहिए। साथ ही फलों का भी सेवन करना चाहिए।

दिन भर में आठ से नौ गिलास पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है। अगर किसी को खांसी-जुकाम होता है तो वह मास्क का इस्तेमाल करे। साथ ही दवा लेने के स्थान पर चिकित्सक से सलाह लें, क्योंकि अगर उचित जांच कर दवा न ली जाए तो मरीज की स्थिति गंभीर भी हो सकती है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

Yamunanagar weather: सुबह-शाम ठंड

तापमान में कमी होने के साथ सुबह-शाम ठंड महसूस होने लगी है। मौसम के इस मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में मरीज की संख्या बढ़ी नजर आई।

आम दिनों में ओपीडी में 1500 मरीज पहुंचते हैं, जो सोमवार को करीब 1700 तक रहे। इनमें खांसी-जुकाम व बुखार के करीब 500 मरीज रहे। इनमें अधिकांश वह मरीज हैं, जिन्हें केमिस्ट से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। सोमवार को अस्पताल में मुख्य रूप से मेडिसिन व बच्चों के चिकित्सक के कमरों के बाहर भीड़ रही।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment