ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamunanagar Weather: 24 डिग्री से बढ़कर 26 डिग्री पर पहुंचा तापमान, शनिवार से बढ़ सकती है ठंड

On: नवम्बर 18, 2025 7:13 अपराह्न
Follow Us:
Yamunanagar Weather: 24 डिग्री से बढ़कर 26 डिग्री पर पहुंचा तापमान, शनिवार से बढ़ सकती है ठंड
Join WhatsApp Group

Yamunanagar Weather, यमुनानगर: कुछ दिन ठंड बढ़ने के बाद मंगलवार को एक बार फिर दिन में मौसम गरम रहा। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 24 से 26 डिग्री बढ़ गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री की बढ़त के साथ 11 डिग्री पर पहुंच गया।

Yamunanagar Weather: शनिवार को तापमान कम होगा

दिन के समय जो गुनगुनी धूप तन को सुहाती थी वह तेज लगने लगी। शाम के समय आसमान में बादल भी उमड़ आए, हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान फिर से कम होगा। जिससे ठंड बढ़ जाएगी। दिन में भले ही तापमान ज्यादा रहा हो, लेकिन सुबह-शाम ठंड का असर जारी है।

खराब हवा में नहीं हो रहा सुधार

शहर में जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। जिसका धुआ हवा में मिल रहा है। वहीं सड़कों किनारे धूल की मोटी परत जमा हो चुकी है। जैसे ही कोई वाहन निकलता है तो पीछे धूल का गुबार छा जाने से लोगों को काफी परेशानी होती है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

शहर की हवा भी अभी तक बेहद खराब स्थिति में चल रही है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 232 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। गत तीन दिनों से यह 200 माइक्रोग्राम से ऊपर बना हुआ है।

शहर में बढ़ते प्रदूषण का असर सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। प्रदूषण की वजह से लोग गला दर्द की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत होती है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment