ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

सनौली में खेतों में पानी रुकने से 3 हजार एकड़ सब्जी की फसल और पशुओं का चारा हुआ खराब

On: सितम्बर 6, 2025 3:40 अपराह्न
Follow Us:
3 thousand acres of vegetable crop and animal fodder got spoiled due to water stagnation in the fields in Sanauli : सनौली में खेतों में पानी रुकने से 3 हजार एकड़ सब्जी की फसल और पशुओं का चारा हुआ खराब
Join WhatsApp Group

सनौली (पानीपत)। पहाड़ों में बारिश कम होने से यमुना नदी में पानी घटने लगा है। शनिवार को जलस्तर खतरे के निशान से नीचे 230.86 मीटर पर आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि यमुना नदी की तलहटी में लगी फसलों में लगातार पानी के भरा होने से फसलें खराब हो रही है। जैसे-जैसे पानी घट रहा जो फ़सल पानी से बाहर आ रही खराब दिखाई पड़ रही है।

राणा बेसिक, माजरा, पत्थरगढ, गढ़ी जलालपुर द्वितीय, तामशाबाद, सनौली खुर्द, रिशपुर, नन्हेड़ा, अधमी, जलमाना, मिर्जापुर, रहमत खेड़ी और खोजकीपुर के किसानों का कहना है कि उनकी लगभग 3000 एकड़ भूमि में बैगन, धनिया, तुरई, घीया, करेला, मिर्च, भिंडी की फसलें लगा रखी थी जो पानी के आने से खराब हो गईं। पशुओं के लिए उगाया चारा भी नष्ट हो गया।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

दो एकड़ में लगाए बैगन हुए खराब

रामड़ा गांव में खराब फसल को देखते हुए सुनील कुमार ने बताया की उसके भाई ने दो एकड़ में बैगन की लगाए थे। यमुना का पानी आने से खराब हो गई। जिसमे एक एकड़ में लगभग 40 हजार का खर्चा आ चुका है। अभी तो फसल तैयार ही हो रही थी।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

किसान मुआवजे की कर रहे मांग

यमुना नदी में खराब हुई फसलों पर किसान कमल, अकबर, अनवर, मोहित, सुनील, सतबीर, राजेश, त्रिलोक, मौसीम, प्रदीप अन्य ग्रामीणों ने सरकार से गिरदावरी कर मुआवजे की मांग की है। यमुना नदी में आ रहे पेड़ निकाल रहे यूपी वाले यमुना नदी में पानी के साथ पॉपुलर व अन्य कई प्रकार के पेड़ बह कर आ रहे हैं। जिनको यूपी की ओर लगते गांव के युवक अपनी जान जोखिम में डाल कर निकाल रहे हैं।

मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक
मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment