ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Mushroom Farming Success: 50 हजार से शुरू, अब 7.5 करोड़ टर्नओवर! मशरूम किंग यादविंदर

On: November 9, 2025 8:39 AM
Follow Us:
Mushroom Farming Success: 50 हजार से शुरू, अब 7.5 करोड़ टर्नओवर! मशरूम किंग यादविंदर
Join WhatsApp Group

Mushroom Farming Success: कुरुक्षेत्र | हरियाणा सरकार की प्रोत्साहन नीति की वजह से आज राज्य के किसान पुरानी खेती छोड़कर ऑर्गेनिक और बागवानी की तरफ बढ़ रहे हैं। इससे कम खर्च में ज्यादा मुनाफा हो रहा है, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और कई किसान प्रगतिशील किसानों के रूप में मशहूर हो गए हैं। ऐसी ही एक कहानी कुरुक्षेत्र जिले के गांव तल्हेरी के किसान यादविंदर सिंह की है, जिन्होंने मशरूम खेती से नए रिकॉर्ड कायम किए हैं।

करोड़ों में पहुंचा टर्नओवर Mushroom Farming Success

केवल आठवीं तक पढ़े-लिखे यादविंदर सिंह ने 2014 में बंद पड़े मुर्गी फार्म में 50 हजार रुपये लगाकर मशरूम खेती शुरू की थी। देखते-देखते सफलता इतनी मिली कि आज सालाना टर्नओवर साढ़े 7 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री भी हुए मुरीद: किसान विक्रमजीत के बाग के सेबों की मिठास ने जीता सबका दिल, देखें तस्वीरें
मुख्यमंत्री भी हुए मुरीद: किसान विक्रमजीत के बाग के सेबों की मिठास ने जीता सबका दिल, देखें तस्वीरें

उन्होंने बताया कि पहले वो 30 हजार रुपये सैलरी पर एक मशरूम फार्म में काम करते थे। वहां काम सीखते-सिखते इतनी महारत हासिल की कि खुद का काम शुरू कर मशरूम उत्पादन करने लगे। आज वो मशरूम कंपोस्ट खाद भी बनाते हैं और मशरूम की खेती भी करते हैं। कंपोस्ट खाद के लिए 3 एकड़ जमीन पर पक्का प्लांट है। वहीं, करीब 14 एकड़ जमीन पर शेड लगाकर मशरूम उगा रहे हैं।

यादविंदर सिंह ने बताया कि उनकी कंपोस्ट खाद हरियाणा में ही बिक जाती है, इसकी भारी डिमांड रहती है। मशरूम हरियाणा के साथ दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान जैसे राज्यों में सप्लाई होता है। इन राज्यों से लगातार ऑर्डर आते हैं, डिमांड के मुताबिक मशरूम भेजा जाता है।

Hisar Jaipur Express: रेलवे का बड़ा फैसला, हिसार-जयपुर एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच; देखें पूरी लिस्ट
Hisar Jaipur Express: रेलवे का बड़ा फैसला, हिसार-जयपुर एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच; देखें पूरी लिस्ट

सैकड़ों लोगों को मिला रोजगार

किसान यादविंदर आज मशरूम खेती से खुद लाखों कमा रहे हैं और सैकड़ों लोगों को रोजगार देकर उनकी रोजी-रोटी चला रहे हैं। उनके यहां 250 से ज्यादा पुरुष और महिलाएं काम करती हैं। उन्होंने दूसरे किसानों से अपील की है कि पुरानी खेती छोड़कर मशरूम, फल और सब्जियों की खेती अपनाएं।

मशरूम खेती सफलता, यादविंदर सिंह कुरुक्षेत्र, 50 हजार से 7 करोड़, मशरूम कंपोस्ट प्लांट, हरियाणा प्रोत्साहन नीति, ऑर्गेनिक खेती किसान, 14 एकड़ मशरूम फार्म, दिल्ली यूपी सप्लाई, 250 रोजगार मशरूम, प्रगतिशील किसान हरियाणा, मुर्गी फार्म से

बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200
बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment