ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Wheat Seed Subsidy: हरियाणा किसानों की बल्ले-बल्ले! गेहूं बीज पर सब्सिडी 1000 से 1075 रुपये

On: November 8, 2025 8:20 AM
Follow Us:
Wheat Seed Subsidy: हरियाणा किसानों की बल्ले-बल्ले! गेहूं बीज पर सब्सिडी 1000 से 1075 रुपये
Join WhatsApp Group

Wheat Seed Subsidy Haryana farmers चंडीगढ़ | हरियाणा में रबी सीजन की फसलों की बिजाई शुरू हो चुकी है। इसी में गेहूं के बेहतर उत्पादन के लिए किसान उपचारित बीज को तरजीह देते हैं, ताकि बंपर पैदावार हो सके। किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने इस बार गेहूं बीज पर सब्सिडी बढ़ाकर देने का फैसला किया है।

अब किसानों को सब्सिडी प्रति क्विंटल 1000 रुपये से बढ़ाकर 1075 रुपये मिलेगी। ये कदम राज्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसानों को हाई क्वालिटी बीज अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में है।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

किसानों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ Wheat Seed Subsidy

इस साल प्रमाणित गेहूं के बीज की कीमत 4075 रुपये है। सब्सिडी के बाद ये 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिलेगा। पिछले साल 2875 प्रति क्विंटल के हिसाब से बीज मिला था जिसमें 1 हजार रुपये सब्सिडी थी।

इस बार किसानों को 40 किलोग्राम एक बैग 1200 रुपये में उपलब्ध होगा। प्रमाणित बीज की ये आपूर्ति पूरे राज्य में एचएसडीसी, एनएससी, हैफेड, एचएलआरडीएल, इफको, कृभको, एनएफएल जैसी सरकारी एजेंसियों के बिक्री केंद्रों के माध्यम से की जाएगी।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

सरपंच या नंबरदार से कराना होगा सत्यापन

अगर आप रबी सीजन में गेहूं का उपचारित बीज सब्सिडी पर पाना चाहते हो तो अब इसके लिए सरपंच या नंबरदार से अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी पर मोहर लगानी पड़ेगी।

सरकार द्वारा सब्सिडी पर वितरित किए जाने वाले गेहूं के बीज को लेकर नया नियम लागू किया गया है, जिसके आधार पर ही किसान को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। सब्सिडी पर बीज प्राप्त करने के लिए किसानों के आधार कार्ड अनिवार्य किए गए थे, परन्तु इस बार किसानों को आधार कार्ड पर अपने गांव के सरपंच या नंबरदार की मोहर लगवाना भी अनिवार्य किया गया है।

मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक
मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक

किसान को कितने बैग चाहिए, ये भी सरपंच से सत्यापित करवाना होगा। एक किसान को अधिकतम 15 बैग पर सब्सिडी दी जा सकती है। गेहूं के साथ-साथ सरसों और चने के बीज पर भी सब्सिडी किसानों को मुहैया करवाई गई है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment