ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Urea Supply Increase: यूरिया की बंपर सप्लाई! आयात डबल, स्टॉक 68 लाख टन

On: November 7, 2025 9:28 AM
Follow Us:
Urea Supply Increase: यूरिया की बंपर सप्लाई! आयात डबल, स्टॉक 68 लाख टन
Join WhatsApp Group

Urea Supply Increase: यूरिया सप्लाई न्यूज: अब किसानों को खेती में कोई दिक्कत नहीं आएगी, फसलें हरी-भरी लहलहाएंगी और उपज डबल होगी! कैसे? सरकार ने कृषि-ग्रेड यूरिया का आयात पिछले साल से दोगुना कर दिया। पूरी डिटेल्स के लिए खबर पढ़िए…

सरकार खेती बढ़ाने के लिए लगातार अनाउंसमेंट्स कर रही है, जिससे किसानों को राहत मिलती है। अभी केंद्र ने उर्वरकों पर बड़ी खुशखबरी दी, किसानों के चेहरे खिल गए। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक यूरिया आयात दोगुना से ज्यादा बढ़ाकर 58.62 लाख टन कर दिया, जबकि पिछले साल 24.76 लाख टन था। इससे खरीफ-रबी फसलों में भरपूर यूरिया मिलेगा, फसलें शानदार होंगी।

उर्वरक विभाग ने क्या कहा? Urea Supply Increase

उर्वरक विभाग ने कहा कि खरीफ 2025 में पूरे देश में यूरिया समेत उर्वरकों की भरपूर उपलब्धता सुनिश्चित की है, किसानों को पर्याप्त यूरिया मिलता रहेगा।

मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक
मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक

यूरिया उपलब्धता करीब 230.53 लाख टन रही।
अनुमानित जरूरत 185.39 लाख टन थी।
बिक्री 193.20 लाख टन हुई।
2025 खरीफ में 2024 से 4.08 लाख टन ज्यादा यूरिया इस्तेमाल हुआ।

आयात में कितनी हुई बढ़ोतरी?

सरकार ने आयात बढ़ाने में जोर लगाया। विभाग बोला कि इससे खरीफ 2025 की डिमांड पूरी हुई और रबी के लिए बफर स्टॉक बना।

1 अक्टूबर 2025 को यूरिया स्टॉक 48.64 लाख टन था।
31 अक्टूबर 2025 तक 68.85 लाख टन हो गया।

यूरिया के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, सरकार ला रही नई डिजिटल सुविधा
यूरिया के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, सरकार ला रही नई डिजिटल सुविधा

घरेलू उत्पादन में कितना हुआ सुधार

अक्टूबर 2025 में घरेलू यूरिया उत्पादन 26.88 लाख टन पहुंचा, पिछले साल से 1.05 लाख टन ज्यादा। देश प्रोग्रेस पर है।

कालाबाजारी पर उर्वरक विभाग ने क्या कहा?

कालाबाजारी पर विभाग सख्त – यूरिया तस्करी, जमाखोरी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई। सरकार का मकसद – किसानों को समय पर सही मात्रा और दाम पर उर्वरक मिले, खेती शानदार हो।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, खेतों की मिट्टी जांचने के लिए 2.5 करोड़ की लागत से आएंगी आधुनिक किट
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, खेतों की मिट्टी जांचने के लिए 2.5 करोड़ की लागत से आएंगी आधुनिक किट

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment