PM Kisan 21st Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त कल 19 नवंबर 2025 को जारी होने वाली है। इससे करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त आएगी – कुल 18 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर होंगे।
साल में 6000 रुपये की ये मदद तीन किस्तों में आती है। लेकिन एक सवाल हर बार पूछा जाता है – क्या पति-पत्नी दोनों को ये पैसा मिल सकता है? इसका जवाब है – नहीं! आइए पूरी डिटेल समझते हैं…
कल 19 नवंबर को आएगी 21वीं किस्त PM Kisan 21st Installment
लंबे इंतजार के बाद कल यानी 19 नवंबर को PM किसान की 21वीं किस्त रिलीज हो रही है। सरकार 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2000 रुपये डालेगी। ये पैसा डीबीटी से सीधे बैंक में आएगा। रबी फसल की तैयारी कर रहे छोटे-सीमांत किसानों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
पति-पत्नी दोनों को नहीं मिलेगा लाभ!
सबसे बड़ा सवाल – क्या पति और पत्नी दोनों PM किसान का पैसा ले सकते हैं?
जवाब साफ है – नहीं!
ये योजना परिवार के आधार पर चलती है, व्यक्ति के आधार पर नहीं।
परिवार में सिर्फ एक सदस्य को ही लाभ मिलता है।
वो सदस्य जिसके नाम पर खेत की जमीन रजिस्टर्ड है, वही पैसे पाएगा।
किराए की जमीन पर खेती करने वाले को ये लाभ नहीं मिलता।
इस नियम से सरकार ये सुनिश्चित करती है कि एक ही परिवार को दो बार पैसा न जाए और ज्यादा से ज्यादा किसान परिवारों तक मदद पहुंचे।
21वीं किस्त पाने के लिए ये काम जरूर कर लो!
किस्त रुक न जाए, इसलिए दो काम अभी कर लो:
e-KYC पूरा करो (ऑनलाइन, CSC सेंटर या PM Kisan ऐप से)
भूलेख सत्यापन (Land Record Verification) करवाओ
अगर ये नहीं किए तो स्टेटस “Pending” दिखेगा और पैसा नहीं आएगा।
योजना की पात्रता शर्तें
किसान के नाम पर खेत होना चाहिए
परिवार में सिर्फ एक सदस्य को लाभ
सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स भरने वाले और हाई इनकम वाले बाहर
संस्था/कंपनी के नाम की जमीन पर नहीं मिलेगा
PM किसान योजना इसलिए इतनी पबसंद है क्योंकि:
पैसा सीधे खाते में आता है
कोई दलाल नहीं, कोई घूस नहीं
छोटे किसानों के लिए 6000 रुपये सालाना बड़ी मदद
तो कल 19 नवंबर को अपने खाते चेक करना मत भूलना – 2000 रुपये आ चुके होंगे!













