ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा बिजली बिल अपडेट: 47 पैसे प्रति यूनिट लगेगा अतिरिक्त चार्ज, जानें नया FPPAS नियम

On: अप्रैल 12, 2026 1:13 अपराह्न
Follow Us:
हरियाणा बिजली बिल अपडेट: 47 पैसे प्रति यूनिट लगेगा अतिरिक्त चार्ज, जानें नया FPPAS नियम
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़ , 12 अप्रैल (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबरों के बीच एक बड़ा आर्थिक झटका लगने की तैयारी है। भले ही सरकार ने टैरिफ में सीधी बढ़ोतरी न की हो, लेकिन बिजली वितरण निगमों (UHBVN और DHBVN) ने पिछले दरवाजे से वसूली का प्लान तैयार कर लिया है। निगमों ने हरियाणा राज्य विद्युत विनियामक आयोग (HERC) से ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) के नाम पर 47 पैसे प्रति यूनिट वसूलने की इजाजत मांगी है। चंडीगढ़ से मिली जानकारी के मुताबिक, आयोग इस पर 14 मई को अंतिम मुहर लगाएगा, जिससे प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं का मासिक बजट बिगड़ना तय है।

FSA का नया नाम अब होगा FPPAS

हरियाणा में साल 2022-23 से ही उपभोक्ताओं से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (FSA) वसूला जा रहा है। अब बिजली निगमों ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इसे नया नाम FPPAS देते हुए वसूली जारी रखने का प्रस्ताव दिया है। वर्तमान नियमों के तहत, जो परिवार महीने में 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करते हैं, उन्हें हर यूनिट पर 47 पैसे अतिरिक्त देने होते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 1 मई तक इस प्रस्ताव पर जनता की आपत्तियां और सुझाव लिए जाएंगे। चूंकि आयोग ने मूल टैरिफ बढ़ाने के प्रस्ताव को पहले ही खारिज कर दिया था, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि वह इस अधिभार को हरी झंडी दे सकता है।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

उत्पादन लागत बढ़ने से सरकार पर बढ़ा सब्सिडी का बोझ

बिजली उत्पादन की लागत में लगातार इजाफा हो रहा है, जो अब 7.35 रुपये से बढ़कर 7.48 रुपये प्रति यूनिट पर पहुंच गई है। इस लागत वृद्धि के कारण राज्य सरकार को नए वित्त वर्ष में करीब 1089 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देनी होगी। प्रदेश में कुल 83 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 7 लाख किसान हैं। सरकार ने किसानों के लिए बिजली खपत का कोटा भी 9 हजार मिलियन यूनिट से बढ़ाकर 10 हजार मिलियन यूनिट कर दिया है। इससे सरकारी खजाने पर कुल सब्सिडी का बोझ अब 6782 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

अधिभार लगाने के पीछे की असली वजह

बिजली उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कोयले और अन्य ईंधनों की कीमतों में वैश्विक स्तर पर उतार-चढ़ाव हो रहा है। वितरण कंपनियों को मांग पूरी करने के लिए कई बार शॉर्ट टर्म में महंगी बिजली खरीदनी पड़ती है। बिजली कंपनियों को इस वित्तीय घाटे से बचाने के लिए नियामक आयोग उन्हें ‘फ्यूल सरचार्ज’ वसूलने की अनुमति देता है। हालांकि, किसानों के लिए राहत बरकरार रहेगी। ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए उन्हें पहले की तरह मात्र 10 पैसे प्रति यूनिट ही भुगतान करना होगा, जबकि बाकी की बड़ी राशि सरकार सब्सिडी के जरिए बिजली निगमों को चुकाएगी।

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi
1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

TiECon चंडीगढ़ समिट: 12 देशों के निवेशकों को सीएम सैनी ने दिया हरियाणा आने का न्योता

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

Leave a Comment