ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sugarcane Price: गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले! 15 लाख टन चीनी एक्सपोर्ट से अच्छा दाम मिलेगा

On: नवम्बर 13, 2025 9:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
Sugarcane Price: गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले! 15 लाख टन चीनी एक्सपोर्ट से अच्छा दाम मिलेगा
Join WhatsApp Group

Sugarcane Price good Export Quota: नई दिल्ली | देशभर में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर से शुरू हो चुके 2025-26 चीनी सत्र के लिए 15 लाख टन चीनी के निर्यात को मंजूरी प्रदान कर दी है. केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को लिखे पत्र में कहा कि केंद्र सरकार ने शीरा से भी 50% निर्यात शुल्क हटाने का फैसला किया है.

चीनी का निर्यात करेगा भारत Sugarcane Price

केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि चालू चीनी सत्र के लिए भी केंद्र सरकार ने 15 लाख टन चीनी के निर्यात की मंजूरी प्रदान करने का फैसला लिया है. शीरे पर से भी 50% निर्यात शुल्क हटा दिया है. उन्होंने बताया कि भारत ने सितंबर में समाप्त हुए 2024-25 चीनी सत्र के दौरान 10 लाख टन आवंटन के मुकाबले लगभग 8 लाख टन चीनी का निर्यात किया था.

खाद-बीज की दुकान कैसे खोलें: 20 दिन में मिलेगा लाइसेंस, जानिए योग्यता और कुल खर्च | how-to-start-fertilizer-seed-store-license-process-eligibility-cost
खाद-बीज की दुकान कैसे खोलें: 20 दिन में मिलेगा लाइसेंस, जानिए योग्यता और कुल खर्च

बता दें कि गत दिनों खाद्य सचिव संजीव चौपड़ा ने बताया था कि सरकार जरूरत से ज्यादा स्टॉक जमा होने के कारण चीनी निर्यात की मंजूरी प्रदान करने पर विचार कर रही हैं क्योंकि इथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी का इस्तेमाल उम्मीद से कम रहा है.

शुरूआती स्टॉक ज्यादा

उन्होंने बताया कि चीनी मिलों में 2024-25 में इथेनॉल निर्माण के लिए केवल 34 लाख टन चीनी का इस्तेमाल किया, जो अनुमानित 45 लाख टन से काफी कम है, जिसके परिणामस्वरूप चालू सीजन के लिए शुरूआती स्टॉक ज्यादा है. संजीव चौपड़ा ने कहा कि 2025-26 में चीनी उत्पादन 34 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है जबकि सालाना घरेलू डिमांड 285 लाख टन है.

मिट्टी में कम कार्बन के बावजूद अनार की बंपर पैदावार, देखें जैविक प्रबंधन का पूरा तरीका | rajasthan-jalore-farmer-nihal-singh-pomegranate-farming-success-story
मिट्टी में कम कार्बन के बावजूद अनार की बंपर पैदावार, देखें जैविक प्रबंधन का पूरा तरीका

20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान | kharif-seed-storage-scientific-methods-moisture-guidelines-farmers
20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment