ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Anthropic Claude Opus 4.5 ने सबको रुला दिया, कोडिंग में 65% सस्ता और 80.9% स्कोर

On: November 25, 2025 2:01 PM
Follow Us:
Anthropic Claude Opus 4.5 ने सबको रुला दिया, कोडिंग में 65% सस्ता और 80.9% स्कोर
Join WhatsApp Group

Anthropic ने Claude Opus 4.5 लॉन्च कर दिया सबसे ताकतवर AI जो कोडिंग में 65% कम टोकन खर्च करता है, लंबे प्रोजेक्ट आसानी से हैंडल करता है और एंटरप्राइज वर्कलोड को एक-तिहाई कीमत में निपटा देता है।

अमेरिकी AI कंपनी Anthropic ने अपने सबसे खतरनाक मॉडल का पर्दा उठा दिया है नाम है Claude Opus 4.5! ये अभी तक का सबसे पावरफुल Claude है जो खासतौर पर कोडिंग, लंबे प्रोजेक्ट और एजेंटिक टास्क में तहलका मचाने वाला है।

कंपनी का दावा है कि ये जटिल कामों को पूरा करने में 65% तक कम टोकन्स खर्च करता है मतलब तेज़ स्पीड और बहुत कम बिल! अभी से ही ये Claude ऐप, वेबसाइट, API और Amazon Bedrock + Google Vertex AI पर उपलब्ध है। पुराना Opus 4.1 अब रिटायर हो गया।

AI से बच्चों को दूर रखना चाहिए या नहीं? दुनिया में सख्ती, भारत में बढ़ रहा इस्तेमाल
AI से बच्चों को दूर रखना चाहिए या नहीं? दुनिया में सख्ती, भारत में बढ़ रहा इस्तेमाल

Claude Opus 4.5: कोडिंग में तो बस आग लगा दी

Anthropic के मुताबिक Claude Opus 4.5 पुराने वर्जन से बहुत ज्यादा स्मार्ट हो गया है। लंबे-लंबे कोडिंग टास्क जो पहले ढेर सारे टोकन खा जाते थे, अब 65% कम टोकन में ही सॉल्व हो जाते हैं।

वजह? बेहतर प्लानिंग और सुपर स्मार्ट इंटरनल रीजनिंग। नतीजा आपको वही काम तेज़ रिजल्ट मिलता है, लेकिन बिल बहुत कम आता है। बड़े कोड प्रोजेक्ट्स और लंबी प्रॉम्प्ट वाले कामों में ये फर्क साफ दिखेगा।

लंबा कॉन्टेक्स्ट + मल्टी-एजेंट का जादू

Opus 4.5 को इस तरह ट्रेन किया गया है कि ये एक साथ कई स्टेप्स वाले काम और कई AI एजेंट्स को कंट्रोल कर सके। कंपनी ने बताया कि टेस्टिंग में ये दो अलग-अलग कोडबेस को एक साथ रिफैक्टर कर रहा था और तीन अलग AI एजेंट्स का काम कोऑर्डिनेट कर रहा था।

अब AI धोएगा आपके कपड़े: LG ने भारत में उतारी 2026 की सबसे स्मार्ट वाशिंग मशीन और किचन एप्लायंस रेंज
अब AI धोएगा आपके कपड़े: LG ने भारत में उतारी 2026 की सबसे स्मार्ट वाशिंग मशीन और किचन एप्लायंस रेंज

नया टूल-कॉलिंग सिस्टम सिर्फ जरूरी टूल्स ही लोड करता है, जिससे कॉन्टेक्स्ट 85% तक कम हो जाता है। साथ ही अब ये 10-15 पेज की पूरी कहानी या डॉक्यूमेंट भी एक ही टोन और प्लॉट में लिख सकता है बिना कहीं भटके।

बेंचमार्क में सबको पछाड़ दिया

Anthropic ने खुलासा किया कि SWE-Bench Verified टेस्ट में Claude Opus 4.5 ने 80.9% स्कोर ठोका है। वहीं Gemini 3 Pro को 76.2% और GPT-5.1 Codex Max को सिर्फ 77.9% मिला।

सबसे मजेदार बात ज्यादातर बिजनेस वर्कलोड के लिए ये एक-तिहाई कीमत में बराबर या उससे बेहतर रिजल्ट दे रहा है। अब ये मॉडल Claude ऐप, वेबसाइट, API और बड़े क्लाउड प्लेटफॉर्म्स पर लाइव है बस जाओ और ट्राई करो।

Anthropic के 'Mythos' मॉडल ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता, ट्रंप सरकार लाएगी नया कानून
Anthropic के ‘Mythos’ मॉडल ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता, ट्रंप सरकार लाएगी नया कानून

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment