Sundar Pichai ने कहा कि AI भविष्य में CEO की नौकरी भी ले सकता है, लेकिन उस पर पूरी तरह भरोसा करना अभी जोखिम भरा है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रफ्तार इतनी बढ़ चुकी है कि अब गूगल के CEO सुंदर पिचाई भी मानते हैं एक दिन AI CEO की कुर्सी संभाल सकता है। पिचाई का कहना है कि CEO का काम AI के लिए “सबसे आसान भूमिकाओं” में से एक हो सकता है।
हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि AI अभी भी गलतियां करता है और उस पर पूरा भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।
AI से मैनेजमेंट और CEO रोल पर बढ़ता खतरा: Sundar Pichai
सुंदर पिचाई ने एक इंटरव्यू में कहा कि आने वाले समय में AI ऐसे टास्क आसानी से कर सकेगा जिन्हें फिलहाल इंसान ‘कंप्लेक्स’ मानते हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में AI यूजर की जगह “एजेंट की तरह काम करेगा” और संभव है कि यह किसी कंपनी के CEO की भूमिका भी संभाल ले।
पिचाई बताते हैं कि AI कई नौकरियां खत्म करेगा, कई रोल बदल देगा और लोगों को अपने-आप को डिजिटल दौर के हिसाब से अपग्रेड करना पड़ेगा।
AI पर पूरी तरह निर्भर रहना क्यों है खतरनाक?
पिचाई ने यह भी साफ किया कि AI की क्षमता अभी शुरुआती दौर में है और इसमें कई कमियां मौजूद हैं।
उनके अनुसार:
AI मॉडल अब भी गलत फैसले ले सकते हैं
स्टॉक इन्वेस्टमेंट या मेडिकल फैसलों में इनकी गलतियां भारी पड़ सकती हैं
AI पर ज्यादा भरोसा करना अभी सुरक्षित नहीं
उनका कहना है कि हालांकि AI तेजी से सीख रहा है, लेकिन अंतिम निर्णय हमेशा सावधानी से और इंसानी समझ के साथ ही लेना चाहिए।
Google भी नहीं है AI के प्रभाव से सुरक्षित
सुंदर पिचाई का कहना है कि AI का असर हर कंपनी पर पड़ेगा, और “Google भी इससे अछूता नहीं है।”
उन्होंने माना कि कई जगहों पर इस समय ओवर-इन्वेस्टमेंट हो रहा है, लेकिन AI का भविष्य बहुत मजबूत है।
पिचाई ने यह भी भरोसा जताया कि Google अपनी फुल-स्टैक टेक्नोलॉजी के कारण AI के उतार-चढ़ाव को संभालने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि AI मॉडल की गलतियों से बचने के लिए Google Search जैसे भरोसेमंद टूल्स जरूरी बने रहेंगे।













