ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Altroz vs Baleno: नई हैचबैक में अल्ट्रोज या बलेनो? कौन जीतेगा बाजार?

On: सितम्बर 20, 2025 3:00 अपराह्न
Follow Us:
Altroz vs Baleno: नई हैचबैक में अल्ट्रोज या बलेनो? कौन जीतेगा बाजार?
Join WhatsApp Group

Altroz vs Baleno best budget hatchback: दिल्ली नई हैचबैक खरीदने का प्लान बना रहे हैं? भारतीय मार्केट में टाटा अल्ट्रोज और मारुति बलेनो दो सबसे पॉपुलर ऑप्शन हैं। एक तरफ है मजबूत और सेफ्टी में टॉप रेटिंग वाली अल्ट्रोज, तो दूसरी तरफ है बजट-फ्रेंडली और शहरी ड्राइवर्स की फेवरेट बलेनो।

लेकिन सवाल ये है सेफ्टी में कौन आगे है, कीमत में कौन भारी है और बिक्री के मामले में कौन टॉप पर है? आइए जानते हैं इस मुकाबले का पूरा सच।

सेफ्टी में कौन आगे? Altroz vs Baleno

टाटा अल्ट्रोज अपनी सेफ्टी के लिए काफी मशहूर है। Hatchback हो या SUV, Tata की कारें हमेशा क्रैश टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करती रही हैं। अल्ट्रोज ने हाल ही में Bharat NCAP में 5 स्टार की रेटिंग हासिल की।

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

वहीं, मारुति बलेनो भी Bharat NCAP में टेस्ट हुई। बलेनो को Adult Occupant Protection (AOP) में 26.52/32 पॉइंट्स मिले और चार स्टार रेटिंग दी गई। Child Occupant Protection (COP) में इसे 34.81/49 पॉइंट्स मिले और तीन स्टार।

दूसरी ओर, Altroz ने AOP में 29.65 पॉइंट्स और COP में 44.9 पॉइंट्स हासिल किए, यानी दोनों कैटेगरी में 5 स्टार। दोनों कारों में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ABS + EBD स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में मिलते हैं। मतलब सेफ्टी के मामले में टाटा अल्ट्रोज आगे है।

प्राइस में कौन भारी?

मारुति बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.74 लाख से ₹9.96 लाख तक है। टाटा अल्ट्रोज ₹6.89 लाख से ₹11.29 लाख तक उपलब्ध है।

मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री | hyundai-bayon-suv-maruti-ymc-electric-mpv-india-launch
मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री

इस कीमत का अंतर इसलिए है क्योंकि बलेनो में केवल पेट्रोल और CNG इंजन के विकल्प हैं, वहीं Altroz में पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन मिलते हैं। ट्रांसमिशन के मामले में भी Altroz में MT, AMT और DCA ऑप्शन हैं, जबकि बलेनो में MT और AMT। यानी कीमत के मामले में Altroz थोड़ी महंगी है, जबकि बलेनो बजट फ्रेंडली विकल्प है।

सेल्स में कौन टॉप?

बिक्री के मामले में मारुति बलेनो Altroz से काफी आगे है। बलेनो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक्स में से एक है। इसकी माइलेज शानदार है और फीचर्स भी पर्याप्त हैं टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Altroz फीचर्स और सेफ्टी में बेहतर है, लेकिन कुल बिक्री के मामले में बलेनो अभी भी टॉप पर है।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment