Bajaj Riki Electric Rickshaw: बजाज ऑटो ने आखिरकार ई-रिक्शा मार्केट में धमाकेदार एंट्री मार दी है। नई Bajaj Riki लॉन्च हो गई है और कंपनी का दावा है कि ये ड्राइवर की कमाई बढ़ाएगी, यात्री को सेफ राइड देगी और मार्केट की ज्यादातर घटिया रिक्शाओं को पीछे छोड़ देगी। 75 साल पुराना बजाज का भरोसा अब इलेक्ट्रिक रिक्शा में भी दिखने वाला है।
Bajaj से पुरानी रिक्शा की परेशानियां खत्म
कोरोना के बाद ई-रिक्शा की डिमांड आसमान छू रही है, लेकिन ज्यादातर लोकल मॉडल में दिक्कतें ही दिक्कतें रेंज कम, चेसिस कमजोर, ब्रेक फेल, उलटने का डर और सर्विस नाम की कोई चीज नहीं। नतीजा? ड्राइवर की रोज की कमाई घटती है और यात्री भी डरते हैं। बजाज Riki इन्हीं सब समस्याओं को जड़ से खत्म करने आई है।
Riki P4005 में क्या-क्या खास है?
रेंज: 149 किमी (एक बार चार्ज में)
बैटरी: 5.4 kWh
चार्जिंग टाइम: सिर्फ 4.5 घंटे (फास्ट चार्जिंग)
चेसिस: मजबूत मोनोकोक डिजाइन
ब्रेक: हाइड्रॉलिक (सुरक्षा डबल)
सस्पेंशन: इंडिपेंडेंट गड्ढों में भी झटके नहीं
इन सबकी वजह से गाड़ी ज्यादा समय सड़क पर रहेगी, कम खराब होगी और ड्राइवर की कमाई अपने आप बढ़ जाएगी।
कीमत कितनी है?
Bajaj Riki P4005 (यात्री वाली) → ₹1,90,890 (एक्स-शोरूम)
Bajaj Riki C4005 (माल वाली) → ₹2,00,876 (एक्स-शोरूम)
कहां-कहां मिलेगी?
पहले पायलट प्रोग्राम के बाद अब 100+ शहरों में लॉन्च यूपी, बिहार, एमपी, असम, छत्तीसगढ़ सबमें। आने वाले महीनों में और शहरों में पहुंचेगी। कंपनी ने साफ कहा – Riki सिर्फ एक रिक्शा नहीं, पूरा मार्केट बदलने का प्लान है। घटिया, अनऑर्गेनाइज्ड रिक्शाओं की जगह मजबूत, सेफ और भरोसेमंद गाड़ी लाना चाहते हैं।










