ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Cars with ADAS Under 15 Lakh में ADAS वाली 5 धांसू कारें: Honda Amaze से Kia Sonet तक

On: नवम्बर 3, 2025 11:54 पूर्वाह्न
Follow Us:
Cars with ADAS Under 15 Lakh में ADAS वाली 5 धांसू कारें: Honda Amaze से Kia Sonet तक
Join WhatsApp Group

Cars with ADAS under 15 lakh: भारतीय कार बाजार अब तकनीक की रफ्तार पकड़ रहा है। पहले लोग कार लेते वक्त सिर्फ माइलेज और लुक देखते थे, लेकिन अब सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स भी लिस्ट में आ गए हैं।

इनमें से एक है ADAS (Advanced Driver Assistance System), जो ड्राइविंग को सुपर सेफ और आसान बनाती है। पहले ये लग्जरी कारों तक सीमित था, लेकिन अब 15 लाख से कम की कारों में भी मिल रहा है। आइए जानते हैं ऐसी पांच बजट कारों के बारे में, जिनमें ADAS पैक है।

Honda Amaze Cars with ADAS under 15 lakh

सबसे पहले बात Honda Amaze की, जो भारत की सबसे सस्ती ADAS वाली कार है। नई जनरेशन मॉडल के साथ आ रही है और बेस प्राइस ₹9.23 लाख (एक्स-शोरूम) है। ये सेडान Maruti Suzuki Dzire और Hyundai Aura से सीधा मुकाबला करती है। इसमें बेसिक लेवल सेफ्टी असिस्ट सिस्टम है, जो ड्राइविंग को स्मार्ट बनाता है।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

Hyundai Venue

दूसरे नंबर पर Hyundai Venue, जो हुंडई की हिट कॉम्पैक्ट SUV है। SX (O) वेरिएंट में लेवल 1 ADAS सूट है, प्राइस ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम)। इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स हैं। ऊपर से, 4 नवंबर 2025 को लॉन्च होने वाली नई जनरेशन Venue में लेवल 2 ADAS की उम्मीद है।

Mahindra XUV 3XO

तीसरे स्पॉट पर Mahindra XUV 3XO, जो सेगमेंट में फीचर्स के मामले में किसी से पीछे नहीं। AX5 L वेरिएंट ₹11.50 लाख (एक्स-शोरूम) में आता है। इसमें एडवांस्ड ADAS सूट है, जो सेफ्टी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है।

Honda City

अगली है Honda City, जो लंबे समय से इंडियन बाजार की फेवरेट सेडान है। V ट्रिम ₹12.79 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलती है। इसमें Honda Sensing Suite के तहत लेवल 2 ADAS फीचर्स हैं, जो राइड को स्मूद और सेफ बनाते हैं।

वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर | how-to-update-mobile-number-in-vehicle-rc-online-vahan-portal
वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

Kia Sonet

आखिर में Kia Sonet, भारत की स्टाइलिश और फीचर से भरी सब-कॉम्पैक्ट SUV। GTX Plus वेरिएंट में लेवल 1 ADAS सूट है, प्राइस ₹13.51 लाख (एक्स-शोरूम)। कैमरा-रडार बेस्ड सेफ्टी सिस्टम इसे और एडवांस्ड बनाता है।

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment