ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Dharmendra Car Collection: धर्मेंद्र ने पहली कार सिर्फ 18,000 में खरीदी थी! आज करोड़ों की कारें थीं गैराज में

On: नवम्बर 24, 2025 6:08 अपराह्न
Follow Us:
Dharmendra Car Collection: धर्मेंद्र ने पहली कार सिर्फ 18,000 में खरीदी थी! आज करोड़ों की कारें थीं गैराज में
Join WhatsApp Group

Dharmendra Car Collection में उनकी पहली Fiat 1100 से लेकर Porsche, Audi और Range Rover जैसी लग्जरी कारों का जिक्र।

बॉलीवुड के लीजेंड और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका शानदार सफर, सादगी भरा दिल और लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा याद किया जाएगा।

धर्मेंद्र को गाड़ियों से खास लगाव था और उनके गैराज में एक से बढ़कर एक महंगी और लग्जरी कारें मौजूद थीं। लेकिन हर फैन ये जानना चाहता है कि आखिर धर्मेंद्र की पहली कार कौन सी थी और उन्होंने उसे कितने में खरीदा था?

Dharmendra Car Collection: कौन सी थी धर्मेंद्र की पहली कार?

धर्मेंद्र ने अपना फिल्मी करियर साल 1960 में शुरू किया था और इसी साल उन्होंने अपनी जिंदगी की पहली कार खरीदी।
11 अक्टूबर 2021 को उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट aapkadharm पर एक पोस्ट शेयर हुई, जिसमें 25 सेकंड की वीडियो में खुद धर्मेंद्र अपनी पहली कार की कहानी बताते नजर आए। उन्होंने बताया कि उनकी पहली कार Fiat थी, जिसे वह बेहद प्यार से अपनी “प्यारी बच्ची” कहते थे।

 

View this post on Instagram

 

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा था
“दोस्तों, FIAT मेरी पहली कार थी, मेरी प्यारी बच्ची… स्ट्रगल करने वाले व्यक्ति के लिए ये ईश्वर का आशीर्वाद।”

धर्मेंद्र ने पहली कार के लिए कितने रुपये दिए थे?

वीडियो में धर्मेंद्र ने बताया कि उस वक्त उन्होंने अपनी पहली कार के लिए सिर्फ 18,000 रुपये खर्च किए थे।
उस दौर में ये रकम काफी बड़ी मानी जाती थी, लेकिन धर्मेंद्र की मेहनत और स्ट्रगल के बाद यह उनकी जिंदगी की एक खास उपलब्धि मानी गई।

Fiat 1100: इंजन और टॉप स्पीड कैसी थी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र की पहली कार Fiat 1100 मॉडल थी। इसमें:

1.1 लीटर ओवरहेड वॉल्व इंजन

मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री | hyundai-bayon-suv-maruti-ymc-electric-mpv-india-launch
मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री

35.5 bhp की पावर आउटपुट

4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

जैसी खूबियां थीं। उस समय की ये लोकप्रिय कार 150 km/h तक की टॉप स्पीड देने की क्षमता रखती थी।

धर्मेंद्र का लग्जरी कार कलेक्शन

सालों में धर्मेंद्र ने अपनी मेहनत के दम पर खूब नाम, शोहरत और दौलत कमाई। यही वजह है कि उनके कार कलेक्शन में दुनिया की कई लग्जरी और हाई-एंड कारें शामिल थीं। उनके गैराज में:

Porsche Cayenne

Audi A8

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

Land Rover Range Rover

Mercedes-Benz S-Class

Mercedes SL500

जैसी प्रीमियम गाड़ियां मौजूद थीं, जो उनके रॉयल और क्लासिक स्टाइल का सबूत हैं।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment