ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Electric SUV का तूफान: 6 महीने में लॉन्च होंगी ये 4 पावरफुल गाड़ियां, रेंज जबरदस्त

On: नवम्बर 25, 2025 9:40 पूर्वाह्न
Follow Us:
Electric SUV का तूफान: 6 महीने में लॉन्च होंगी ये 4 पावरफुल गाड़ियां, रेंज जबरदस्त
Join WhatsApp Group

भारत में अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने वाली चार नई Electric SUVs की जानकारी, जिनमें Mahindra, Tata और Maruti Suzuki के धांसू मॉडल शामिल हैं।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनियां भी नई-नई मॉडल्स लॉन्च करने में पीछे नहीं हैं। अगर आप दिसंबर 2025 या 2026 में इलेक्ट्रिक एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि अगले 6–9 महीनों में कौन-कौन सी बड़ी SUVs आने वाली हैं।

क्या 3 पंचर के बाद बेकार हो जाता है ट्यूबलेस टायर? जानिए कब रिपेयर कराना हो जाता है खतरनाक | tubeless-tyre-puncture-limit-when-to-replace-car-bike-tyres
क्या 3 पंचर के बाद बेकार हो जाता है ट्यूबलेस टायर? जानिए कब रिपेयर कराना हो जाता है खतरनाक

Mahindra XEV 9S: ब्रैंड की पहली 3-Row Electric SUV

महिंद्रा की XEV 9S लॉन्च होते ही कंपनी की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक तीन-रो वाली SUV बन जाएगी। इसे INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ यह SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 500 km से ज्यादा की रेंज देगी।
इसे खास तौर पर उन खरीदारों के लिए डिजाइन किया गया है, जो बिना लग्जरी ब्रैंड खरीदे स्पेस, दमदार प्रेजेंस और लंबी दूरी की क्षमता चाहते हैं।

Mahindra XUV 3XO EV: Tata Punch EV को मिलेगी कड़ी टक्कर

Gaadiwaadi की रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लिस्ट में XUV 3XO EV भी शामिल है। इस SUV को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है।
लॉन्च होने के बाद इसकी सीधी टक्कर Tata Punch EV और Nexon EV के कुछ वेरिएंट से होगी।
इसे खास तौर पर शहरी परिवारों और पहली बार EV खरीदने वालों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।

MG Cyberster और M9 EV अब BaaS मॉडल पर उपलब्ध, ₹8 प्रति किमी पर मिलेगी बैटरी | mg-cyberster-mg-m9-ev-baas-price-battery-rental-india
MG Cyberster और M9 EV अब BaaS मॉडल पर उपलब्ध, ₹8 प्रति किमी पर मिलेगी बैटरी

Maruti Suzuki e Vitara: कंपनी की पहली Mid-Size Electric SUV

मारुति सुजुकी की पहली मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV e Vitara जल्द भारत में एंट्री लेगी। इसमें दो बैटरी पैक के अलावा वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल 2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे।
यह SUV मिड-सेगमेंट में ग्राहकों को एक नया इलेक्ट्रिक विकल्प देगी।

Tata Sierra EV: कल लॉन्च, रेंज में सबसे आगे

टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित Tata Sierra EV 25 नवंबर को भारत में लॉन्च होने जा रही है।
सिएरा EV में हैरियर EV से भी बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिससे यह एक बार चार्ज में लंबी दूरी तय कर सकेगी।
इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ और कई एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक SUV 542 km से 656 km तक की रेंज ऑफर कर सकती है।

OneTag क्या है? बिना नया FASTag लिए बैंक बदलने की सुविधा, जानिए बैलेंस का क्या होगा | fastag-bank-change-onetag-how-to-port-without-changing-sticker
OneTag क्या है? बिना नया FASTag लिए बैंक बदलने की सुविधा, जानिए बैलेंस का क्या होगा

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment