ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hyundai Creta की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेल्स ने बदला SUV मार्केट का पूरा गेम

On: November 29, 2025 2:00 PM
Follow Us:
Hyundai Creta की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेल्स ने बदला SUV मार्केट का पूरा गेम
Join WhatsApp Group

Hyundai Creta: भारत के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इस समय अगर कोई मॉडल सबसे ज्यादा चर्चाओं में है, तो वह है हुंडई क्रेटा. साल 2025 के पहले दस महीनों में क्रेटा की बिक्री ने ऐसा कमाल किया है कि बाकी सारी SUV पीछे छूट गई हैं. जनवरी से अक्टूबर 2025 तक 1.70 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने इस SUV को घर ले जाकर इसकी लोकप्रियता को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया. अपने सेगमेंट में इतनी तेज़ रफ्तार से बिकने वाली यह अकेली SUV है.

किसको कड़ी टक्कर देकर आगे निकली क्रेटा

क्रेटा का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस और टाटा पंच जैसे नामी मॉडलों से होता है. फिर भी बिक्री के मामले में यह हमेशा टॉप पर बनी रहती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.73 लाख रुपये होने से यह कई ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बन जाती है.

2025 की महीने दर महीने सेल्स रिपोर्ट

साल 2025 में क्रेटा की बिक्री लगातार मजबूत रही. हर महीने इसकी मांग हजारों यूनिट के साथ जारी रही
जनवरी में 18,522 यूनिट बिकीं
फरवरी में 16,317
मार्च में 18,059
अप्रैल में 17,016
मई में 14,860
जून में 15,786
जुलाई में 16,898
अगस्त में 15,924
सितंबर में 18,861
अक्टूबर में 18,381 यूनिट्स बिकीं

Hyundai ला रही नई सस्ती Electric SUV, Tata Punch EV से होगा सीधा मुकाबला | hyundai-new-mass-market-electric-suv-he1i-india-launch
Hyundai ला रही नई सस्ती Electric SUV, Tata Punch EV से होगा सीधा मुकाबला

कुल मिलाकर दस महीनों में क्रेटा की सेल 1,70,624 यूनिट तक पहुंच गई. यानी औसतन हर महीने लगभग 17,000 यूनिट बिक रही हैं. अगर नवंबर और दिसंबर में भी ऐसा ही प्रदर्शन रहा, तो क्रेटा इस साल 2 लाख यूनिट सेल्स का बड़ा आंकड़ा पार कर सकती है.

इंजन ऑप्शन और परफॉर्मेंस

क्रेटा कई पावरट्रेन के साथ आती है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं. इनमें शामिल हैं

1.5 लीटर NA पेट्रोल जो 113 बीएचपी और 144 एनएम टॉर्क देता है

1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा की कारें, खरीदने के लिए बचे हैं कुछ ही दिन
1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा की कारें, खरीदने के लिए बचे हैं कुछ ही दिन

1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल जो 158 बीएचपी और 253 एनएम टॉर्क जनरेट करता है

1.5 लीटर डीजल इंजन जो 114 बीएचपी और 250 एनएम टॉर्क देता है

ट्रांसमिशन विकल्पों में 6 स्पीड मैनुअल, CVT, 7 स्पीड DCT और 6 स्पीड ऑटोमेटिक शामिल हैं.

मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया तोहफा, Alto K10 और WagonR पर मिलेगी ₹30,000 तक की सीधी बचत
मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया तोहफा, Alto K10 और WagonR पर मिलेगी ₹30,000 तक की सीधी बचत

फीचर्स में भी नंबर वन क्यों है Hyundai Creta

हुंडई क्रेटा को फीचर लोडेड SUV माना जाता है और इसके लेवल 2 ADAS समेत 70 से ज्यादा एडवांस फीचर्स इसे प्रीमियम फील देते हैं. यह E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX(O) जैसे कई वैरिएंट में मिलती है.
बेस E वैरिएंट की बात करें तो यहां भी
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
मैनुअल AC
USB पोर्ट
सभी पावर विंडो
सेंट्रल लॉकिंग
फैब्रिक सीटें

जैसे जरूरी और प्रैक्टिकल फीचर्स दिए गए हैं. इसका इंटीरियर लेआउट काफी प्रीमियम लगता है और केबिन स्पेस भी काफी अच्छा है.

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment