ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Mahindra Thar 2025: नई महिंद्रा थार का धमाकेदार अवतार! कुछ हफ्तों में आएगी तगड़े फीचर्स के साथ

On: सितम्बर 10, 2025 6:06 अपराह्न
Follow Us:
Mahindra Thar 2025: नई महिंद्रा थार का धमाकेदार अवतार! कुछ हफ्तों में आएगी तगड़े फीचर्स के साथ
Join WhatsApp Group

Mahindra Thar 2025: भारतीय बाजार में महिंद्रा थार का जलवा किसी से छिपा नहीं है। खासकर युवाओं में इस ऑफ-रोड एसयूवी का क्रेज गजब का है। अब वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी पॉपुलर थार (3-डोर) को नए डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। यह नया मॉडल आने वाले हफ्तों में बाजार में दस्तक दे सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि सितंबर 2025 के अंत तक नई थार फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च हो सकता है। टेस्ट रन के दौरान इस गाड़ी को कई बार देखा गया है, जिससे इसके कई फीचर्स की जानकारी सामने आई है। आइए, आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

बड़ा डिस्प्ले और हाई-टेक फीचर्स

नई महिंद्रा थार 2025 अपने मौजूदा मॉडल से कई कदम आगे होगी। इस एसयूवी में आपको लेटेस्ट यूआई के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड ड्राइवर डिस्प्ले और नया इलेक्ट्रिक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। इतना ही नहीं, थार रॉक्स से प्रेरित कई प्रीमियम फीचर्स भी इसमें शामिल होंगे। इनमें 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, रियर डिस्क ब्रेक और लेवल-2 ADAS (ऑटोनॉमस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये सारी खूबियां इस गाड़ी को और भी खास बनाएंगी।

MG Cyberster और M9 EV अब BaaS मॉडल पर उपलब्ध, ₹8 प्रति किमी पर मिलेगी बैटरी | mg-cyberster-mg-m9-ev-baas-price-battery-rental-india
MG Cyberster और M9 EV अब BaaS मॉडल पर उपलब्ध, ₹8 प्रति किमी पर मिलेगी बैटरी

स्टाइल में कोई जवाब नहीं

2025 महिंद्रा थार का डिजाइन थार रॉक्स से प्रेरित होगा। इसके फ्रंट में डबल-स्टैक्ड स्लैट्स वाली नई ग्रिल, थोड़ा बदला हुआ बंपर और नए डिजाइन के हेडलैंप्स इसे और आकर्षक बनाएंगे। इसके अलावा, नए डिजाइन के अलॉय व्हील, टेललैंप और रियर बंपर भी इसकी शान बढ़ाएंगे। महिंद्रा इस नए मॉडल में कुछ नई एक्सटीरियर कलर स्कीम भी पेश कर सकती है। अभी यह एसयूवी 5 रंगों में उपलब्ध है – डीप ग्रे, रेड रेज, एवरेस्ट व्हाइट, डेज़र्ट फ़्यूरी, डीप फॉरेस्ट और स्टील्थ ब्लैक।

दमदार इंजन ऑप्शंस

नई थार 2025 में इंजन के मामले में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। यानी खरीदारों को वही तीन इंजन विकल्प मिलेंगे: 152 बीएचपी वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 119 बीएचपी वाला 1.5 लीटर टर्बो डीजल और 130 बीएचपी वाला 2.2 लीटर टर्बो डीजल। ट्रांसमिशन भी मौजूदा मॉडल की तरह ही रहेगा। यह एसयूवी RWD (रियर-व्हील ड्राइव) और 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) दोनों ऑप्शंस में उपलब्ध होगी, जो इसे हर तरह के रास्तों के लिए तैयार रखेगी।

OneTag क्या है? बिना नया FASTag लिए बैंक बदलने की सुविधा, जानिए बैलेंस का क्या होगा | fastag-bank-change-onetag-how-to-port-without-changing-sticker
OneTag क्या है? बिना नया FASTag लिए बैंक बदलने की सुविधा, जानिए बैलेंस का क्या होगा

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment