Mahindra XEV 7e launching soon check features: Delhi: भारत की बड़ी ऑटो कंपनी महिंद्रा अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज को तेजी से बढ़ा रही है। थार और बोलेरो के नए वर्जन लॉन्च करने के बाद अब नजरें XUV700 के इलेक्ट्रिक वर्जन Mahindra XEV 7e पर हैं।
हाल ही में इस SUV को भारत में टेस्टिंग करते हुए देखा गया है, जो इसके जल्द आने के संकेत दे रहा है। अगर आप इलेक्ट्रिक SUV के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आइए, जानते हैं इसके बारे में जो कुछ पता चला है!
हुबली में चार्जिंग स्टेशन पर दिखी XEV 7e Mahindra XEV 7e
नई स्पाई तस्वीरों में महिंद्रा XEV 7e को कर्नाटक के हुबली में एक चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट किया गया है। हालांकि टेस्ट मॉडल पर भारी कैमोफ्लाज था, लेकिन कुछ डिजाइन डिटेल्स लीक हो गईं। पहले लीक तस्वीरों और हालिया शॉट्स से पता चलता है कि इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, आकर्षक LED DRL और फुल-विड्थ LED लाइट बार फ्रंट में मिल सकती है। यह डिजाइन इसे मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक देगा।
डिजाइन में नया टच
XEV 7e का साइड प्रोफाइल XUV700 जैसा ही रहेगा, लेकिन कुछ कॉस्मेटिक बदलाव होंगे। फ्रंट और रियर बंपर नए डिजाइन के होंगे। C-पिलर का ट्रीटमेंट बदला गया है। पीछे कनेक्टेड LED टेललाइट स्ट्रिप दी गई है, जो इसे स्पोर्टी टच देगी। केबिन में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप और मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ, एडवांस्ड टेक फीचर्स जैसे लेवल 2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग पैड, एंड्रॉइड ऑटो-एप्पल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ और हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम विद डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स होंगे। ये इसे प्रीमियम फील देंगे।
INGLO प्लेटफॉर्म और पावरफुल बैटरी
महिंद्रा XEV 7e को INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है, जो BE 6 और XEV 9e जैसी इलेक्ट्रिक SUVs पर आधारित है। इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिल सकते हैं – 59 kWh और 79 kWh। छोटी बैटरी से 500-550 किमी रेंज और बड़ी से 600-650 किमी तक की रेंज मिल सकती है।
SUV में डुअल मोटर सेटअप होगा, जो इसे ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) कैपेबिलिटी देगा। यह ऑफ-रोड और सिटी ड्राइविंग दोनों के लिए परफेक्ट होगी।
कब लॉन्च होगी XEV 7e?
महिंद्रा ने अभी XEV 7e की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन इंडस्ट्री सोर्सेज के मुताबिक, यह 2026 की पहली तिमाही (Q1 2026) में भारत में लॉन्च हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में लेट 2025 का भी जिक्र है। कीमत 30 लाख रुपये से शुरू हो सकती है, जो इसे Hyundai Ioniq 5 और BYD Atto 3 जैसे कॉम्पिटिटर्स से टक्कर लेगी।












