Mahindra XEV 9S feachers and price 7-seater: महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S की वर्ल्ड प्रीमियर तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV को 27 नवंबर 2025 को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले ‘Scream Electric’ इवेंट में पेश करेगी। खास बात यह है कि यह लॉन्च महिंद्रा की पहली “Born Electric” कारों, BE 6 और XEV 9e के लॉन्च के एक साल पूरे होने पर हो रही है।
INGLO प्लेटफॉर्म पर होगी आधारित Mahindra XEV 9S
महिंद्रा XEV 9S को कंपनी के INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिस पर पहले से ही BE 6 और XEV 9e जैसे मॉडल बने हैं। इस प्लेटफॉर्म की खासियत है इसका फ्लैट फ्लोर डिजाइन, जो अंदर अधिक जगह और लचीला सीटिंग लेआउट प्रदान करता है। यह SUV महिंद्रा की भारत में पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी।
संभावित स्पेसिफिकेशंस और पावरट्रेन
हालांकि कंपनी ने फिलहाल तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार XEV 9S में LFP (BYD Blade) बैटरी पैक और 282 bhp की मोटर दी जा सकती है, जो 380 Nm टॉर्क पैदा करेगी। अनुमान है कि यह SUV 500 किमी से अधिक की रेंज दे सकती है।
XEV 7e प्रोटोटाइप पर आधारित हो सकती है
ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, XEV 9S को XEV 7e प्रोटोटाइप के प्रोडक्शन वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। डिजाइन के मामले में इसमें कनेक्टेड LED DRLs, डुअल-पॉड LED हेडलैम्प्स, और तीन डिजिटल स्क्रीन वाला डैशबोर्ड देखने को मिल सकता है, जैसा कि XEV 9e में है।
मार्केट पोजिशन और मुकाबला
महिंद्रा XEV 9S को कंपनी अपनी EV रेंज में XEV 9e के ऊपर पोजिशन करेगी। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टाटा हैरियर EV और BYD Atto 3 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। इसकी कीमत और वेरिएंट्स से जुड़ी जानकारी लॉन्च के करीब साझा की जाएगी।












