ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Maruti Grand Vitara: ग्रैंड विटारा मालिकों सावधान! 39,506 कारें रिकॉल, फ्यूल गेज खराब

On: नवम्बर 16, 2025 9:20 पूर्वाह्न
Follow Us:
Maruti Grand Vitara: ग्रैंड विटारा मालिकों सावधान! 39,506 कारें रिकॉल, फ्यूल गेज खराब
Join WhatsApp Group

Maruti Grand Vitara:  मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर SUV ग्रैंड विटारा को बाजार से वापस बुलाने का फैसला लिया है, लेकिन ये सभी मॉडल्स पर लागू नहीं है। कुछ मॉडल्स के फ्यूल लेवल इंडिकेटर और वॉर्निंग सिस्टम में खराबी आने की वजह से कंपनी ने ये कदम उठाया है।

मारुति ने अपने बयान में कहा है कि ग्रैंड विटारा के करीब 39,506 यूनिट्स को रिकॉल किया जा रहा है। ये दिक्कत सिर्फ उन मॉडल्स में हुई है जो 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 के बीच बने हैं।

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

क्या है समस्या? Maruti Grand Vitara

मारुति सुजुकी ने बताया कि स्पीडोमीटर यूनिट में लगा फ्यूल लेवल गेज और चेतावनी लाइट कभी-कभी असली फ्यूल लेवल को सही से नहीं दिखा पा रही। इससे ड्राइवर को टैंक में बचा ईंधन गलत तरीके से नजर आ सकता है, जो ड्राइविंग के दौरान रिस्क बढ़ा सकता है। खासकर लंबी यात्रा में ये खतरनाक साबित हो सकता है।

कंपनी क्या समाधान दे रही है?

मारुति सुजुकी प्रभावित गाड़ियों के मालिकों से डायरेक्ट संपर्क करेगी और उन्हें नजदीकी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर बुलाएगी। वहां गाड़ी की चेकिंग होगी और खराब पार्ट को फ्री में बदल दिया जाएगा। कंपनी ने साफ कहा है कि ये एक सावधानी भरा कदम है। ग्राहकों से अपील की गई है कि सुरक्षित ड्राइविंग के लिए समय पर सर्विस सेंटर जाएं।

मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री | hyundai-bayon-suv-maruti-ymc-electric-mpv-india-launch
मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री

ग्रैंड विटारा: एक लोकप्रिय हाइब्रिड SUV

बता दें कि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा भारतीय बाजार में काफी पसंद की जाने वाली SUV है। इसकी कीमतें 10.77 लाख से 19.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। ये SUV पेट्रोल, CNG और PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड) जैसे कई पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आती है। साथ ही ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प भी मिलता है, जो इसे फैमिली और एडवेंचर लवर्स के बीच हिट बनाता है।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment