ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tata Sierra बनाम Harrier: लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज, ये फीचर्स करेंगे चौंका

On: November 25, 2025 9:46 AM
Follow Us:
Tata Sierra बनाम Harrier: लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज, ये फीचर्स करेंगे चौंका
Join WhatsApp Group

नई Tata Sierra आज लॉन्च हो रही है और इसमें कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो Tata Harrier में भी नहीं हैं।

सालों पहले दिलों पर राज करने वाली Tata Sierra अब नए अवतार में वापसी करने जा रही है। 25 नवंबर को लॉन्च हो रही इस आइकॉनिक SUV में ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो Tata Harrier तक में नहीं दिए गए। लॉन्च से ठीक पहले आइए जान लेते हैं, वे कौन से धांसू फीचर्स हैं जो नई Sierra को Harrier से भी ज्यादा खास बनाते हैं।

ट्रिपल स्क्रीन सेटअप: Harrier से कहीं ज्यादा एडवांस

2025 Tata Sierra का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ट्रिपल स्क्रीन सेटअप है।

ड्राइवर के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा की कारें, खरीदने के लिए बचे हैं कुछ ही दिन
1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा की कारें, खरीदने के लिए बचे हैं कुछ ही दिन

बीच में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

को-ड्राइवर के लिए अलग स्क्रीन

हैरियर में अभी सिर्फ डुअल स्क्रीन लेआउट मिलता है।
इसके अलावा नई Sierra में Tata का लेटेस्ट UI मिलने की भी उम्मीद है। इसके कुछ लोअर वेरिएंट में डुअल स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है।

एक्सटेंडेबल सन वाइजर: धूप में अब नहीं होगी परेशानी

CarDekho की रिपोर्ट के मुताबिक, Sierra में आगे बैठे लोगों के लिए एक्सटेंडेबल सन वाइज़र दिया जाएगा।
यह सामान्य वाइज़र से ज्यादा धूप रोकता है और ड्राइवर-को-ड्राइवर दोनों को बेहतर शेड देता है।
हैरियर में अभी यह फीचर मौजूद नहीं है।

मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया तोहफा, Alto K10 और WagonR पर मिलेगी ₹30,000 तक की सीधी बचत
मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया तोहफा, Alto K10 और WagonR पर मिलेगी ₹30,000 तक की सीधी बचत

ज्यादा स्पीकर्स + साउंडबार: जबरदस्त ऑडियो क्वॉलिटी

हैरियर और Sierra दोनों में JBL साउंड सिस्टम आता है। लेकिन Sierra में है 12 स्पीकर्स, जबकि Harrier में 10 ही दिए गए हैं।
इसके अलावा Sierra में क्लाइमेट कंट्रोल पैनल के ऊपर एक साउंडबार भी मिलेगा, जो इसे ऑडियो के मामले में और प्रीमियम बना देता है।

ऑक्जीलियरी टेल लैंप: रात में बेहतर विजिबिलिटी

नई Sierra में ऑक्जीलियरी टेल लैंप दिया गया है जो हैरियर में नहीं है।
टेलगेट खुला होने के बावजूद यह पीछे की विजिबिलिटी में सुधार करता है, जिससे सुरक्षा बढ़ती है।

एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट: पहली बार किसी Tata कार में

कम्फर्ट के मामले में Sierra फिर बाजी मार लेती है।
इसमें मिलेगा एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट, यानी सीट बेस में ऐसा एक्सटेंशन जो आपकी सुविधा के हिसाब से एडजस्ट हो सके।

यह फीचर पहली बार किसी Tata कार में दिया जा रहा है।

मारुति ला रही है 10 नई कारें, ब्रेजा, फ्रोंक्स और ग्रैंड विटारा में होंगे बड़े बदलाव
मारुति ला रही है 10 नई कारें, ब्रेजा, फ्रोंक्स और ग्रैंड विटारा में होंगे बड़े बदलाव

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment