ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Vida VX2 Go: 90 पैसे में 1 किमी, 100 किमी रेंज! हीरो का ₹60K वाला धांसू EV स्कूटर लॉन्च!

On: नवम्बर 11, 2025 12:08 अपराह्न
Follow Us:
Vida VX2 Go: 90 पैसे में 1 किमी, 100 किमी रेंज! हीरो का ₹60K वाला धांसू EV स्कूटर लॉन्च!
Join WhatsApp Group

Vida VX2 Go Hero launches price and feachers: VIDA VX2 Go में कंपनी ने 3.4 kWh बैटरी पैक दिया है। कंपनी का दावा है कि रेंज, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट पर स्पेशल फोकस है, ताकि ये सुपर प्रैक्टिकल बने।

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA Evooter VX2 पोर्टफोलियो को बड़ा किया और नया वेरिएंट पेश कर दिया। VX2 Go को 3.4 kWh बैटरी पैक के साथ मार्केट में उतारा गया। इसे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लॉन्च किया, जो “ग्रीन मोबिलिटी” मिशन को बूस्ट देगा।

VIDA Evooter VX2 को कंपनी ने इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था और ग्राहकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला। अब VX2 Go 3.4 kWh वेरिएंट बेहतर रेंज और स्मार्ट फीचर्स के साथ आया है। कंपनी कहती है कि रेंज, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट पर खास ध्यान दिया, ताकि ग्राहकों के लिए प्रैक्टिकल ऑप्शन बने।

MG Cyberster और M9 EV अब BaaS मॉडल पर उपलब्ध, ₹8 प्रति किमी पर मिलेगी बैटरी | mg-cyberster-mg-m9-ev-baas-price-battery-rental-india
MG Cyberster और M9 EV अब BaaS मॉडल पर उपलब्ध, ₹8 प्रति किमी पर मिलेगी बैटरी

बैटरी पैक और रेंज Vida VX2 Go

नए Evooter VX2 Go में 3.4 kWh डुअल रिमूवेबल बैटरी सिस्टम है। कंपनी का क्लेम – सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर रियल-वर्ल्ड रेंज। इलेक्ट्रिक मोटर 6 kW पीक पावर और 26 Nm टॉर्क देता है। टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा, दो राइडिंग मोड (इको और राइड) – जरूरत के हिसाब से चुनें।

कैसा है स्कूटर का डिज़ाइन

डिजाइन पूरी तरह इंडियन कस्टमर्स की जरूरतों को देखकर बनाया। फ्लैट फ्लोरबोर्ड, बड़ी सीट, 27.2 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और सस्पेंशन सेटअप – कम्फर्टेबल राइड और प्रैक्टिकल।

हीरो मोटोकॉर्प के चीफ बिजनेस ऑफिसर कौसल्या नंदकुमार बोले, “VIDA प्रगति का सिंबल है। हमारा टार्गेट इनोवेशन और फंक्शनलिटी मिलाकर इंडियन राइडर्स की लाइफ बेहतर करना। VX2 Go उन लोगों के लिए जो डेली राइड में ज्यादा रेंज, एफिशिएंसी और रिलायबल परफॉर्मेंस चाहते हैं।”

OneTag क्या है? बिना नया FASTag लिए बैंक बदलने की सुविधा, जानिए बैलेंस का क्या होगा | fastag-bank-change-onetag-how-to-port-without-changing-sticker
OneTag क्या है? बिना नया FASTag लिए बैंक बदलने की सुविधा, जानिए बैलेंस का क्या होगा

VIDA स्कूटर बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल से भी उपलब्ध। सब्सक्रिप्शन में बैटरी खरीदनी नहीं, सब्सक्राइब करें – शुरुआती कॉस्ट कम, चार्जिंग-मेंटेनेंस ईजी।

क्या है कीमत

शुरुआती प्राइस ₹1,02,000 (बैटरी सहित)। BaaS सब्सक्रिप्शन से ₹60,000 से शुरू। फिर पे-पर-किलोमीटर 90 पैसे – बैटरी किराया प्रति किमी।

हीरो मोटोकॉर्प 4,600+ चार्जिंग पॉइंट्स और 700+ सर्विस टचपॉइंट्स के साथ नेटवर्क बढ़ा रही, ताकि पूरे देश में EV अपनाना आसान हो। ये स्कूटर सभी ऑथराइज्ड डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।

CNG पेट्रोल कारें मिलती हैं, लेकिन CNG डीजल कारें क्यों नहीं? वजह सिर्फ इंजन नहीं | why-cng-diesel-cars-not-available-in-india
CNG पेट्रोल कारें मिलती हैं, लेकिन CNG डीजल कारें क्यों नहीं? वजह सिर्फ इंजन नहीं

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment