1. Home
  2. Bollywood

Bollywood Celebs Karwa Chauth: दीपिका और कैटरीना के लिए काम से ब्रेक लेकर आए रणवीर और विक्की कौशल

Bollywood Celebs Karwa Chauth: दीपिका और कैटरीना के लिए काम से ब्रेक लेकर आए रणवीर और विक्की कौशल
Ranveer Singh Karwa Chauth: बॉलीवुड सितारे भी करवाचौथ का त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यहां तमाम सेलेब्स एक दूसरे के प्यार में दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और विक्की कौशल को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। बताया गया है कि दोनों ही स्टार अपनी वाइफ्स यानि के दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ करवा चौथ मनाने के लिए काम से ब्रेक लेकर मुम्बई वापस आए हैं।

मुंबई न्‍यूज। Bollywood News, Entertainment: पूरे देश में आज करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुम्बई के बी टाउन में तो यह पर्व कुछ ज्यादा ही स्पैशल है। कई सारे बॉलीवुड सितारे भी इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यहां तमाम सेलेब्स एक दूसरे के प्यार में दिखाई दे रहे हैं। उधर, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और विक्की कौशल को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। बताया गया है कि दोनों ही स्टार अपनी वाइफ्स यानि के दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ करवा चौथ मनाने के लिए काम से ब्रेक लेकर मुम्बई वापस आए हैं।

Also Read: आपके शहर में इस वक्‍त निकलेगा चांद, जानिए क्‍या है चंद्रोदय का सही समय

रॉकिंग अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह

लाखों युवाओं के दिलों पर राज करने वाले रणवीर सिंह को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें रणवीर सिंह रॉकिंग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह अक्सर एयरपोर्ट पर कलरफुल लुक में दिखाई देते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही रहा। उन्होंने कानों पर हेडफोन लगाए हुए थे और आखों पर सनग्लासेज। पत्नी दीपिका के साथ रणवीर सिंह करवा चौथ पर टाइम स्पेंड करने के लिए काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

Also Read: Double XL trailer के लिए सोनाक्षी और हुमा ने इन तकनीक से बढ़ाया वजन, जानिए क्‍या था कारण
 

विक्की कौशल और कैटरीना का पहला करवाचौथ

दूसरी ओर, अभिनेता विक्की कौशल को भी मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया। विक्की कौशल अपने काम से ब्रेक लेकर पत्नी कैटरीना के साथ करवा चौथ पर आए हैं। शादी के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का पहला करवा चौथ है। अत: वे इन लम्हों को यादगार बिताना चाहते हैं।
 

Also Read: रोजन बिन्‍नी कौन हैं, जाे बन सकते हैं BCCI के अगले प्रेसिडेंट


पत्नियों को अक्सर स्पैशल फील करवाते हैं दोनों एक्टर

बता दें कि रणवीर सिंह और विक्की कौशल दोनों ही बी टाउन के ऐसे डैशिंग एक्टर हैं जो हमेशा अपनी पत्नियों को स्पेशल फील करवाते हैं और उन्हें समय समय पर सरप्राइज देते रहते हैं। चाहे पब्लिक लाइफ हो या उनकी प्राइवेट लाइफ, दोनों ही दीपिका और कैटरीना को काफी स्पेशल महसूस कराते रहते हैं।

Also Read: सरकार सेमीकंडक्टर यूनिट के प्रस्तावों को एक या दो माह में दे सकती है मंजूरी


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।