Pathaan Box Office Collection Day 10: ''पठान'' ने 10वें दिन कमाई में तोड़े रिकॉर्ड?

Pathaan Box Office Collection: पठान बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा रही है। शाहरुख खान की फिल्म ने सिनेमाघरों की रौनक लौटा दी है। लंबे समय से बंद पड़े सिनेमाघरों में फिर से दर्शकों ने आना शुरू कर दिया है। रिलीज के 9-10 दिन बाद भी पठान के ज्यादातर शोज हाउसफुल जा रहे हैं।
Pathaan Box Office Collection: फिल्म पठान को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। लेकिन बॉक्स आॅफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फैंसों में फिल्म का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तो चलिए जानेंगे पठान ने 10वें दिन कितना किया कलेक्शन है।
पठान ने सिनेमाघरों की रौनक लौटा दी!
शाहरुख खान की फिल्म ने सिनेमाघरों की रौनक लौटा दी है। लंबे समय से बंद पड़े सिनेमाघरों में फिर से दर्शकों ने आना शुरू कर दिया है। रिलीज के 9-10 दिन बाद भी पठान के ज्यादातर शोज हाउसफुल जा रहे हैं।
पठान हर दिन कामयाबी के नए रिकॉर्ड बना रही है। पठान ने 10वें दिन यानी बीते शुक्रवार भी डबल डिजिट में कमाई करके ये दिखा दिया है कि वही बॉलीवुड के असली बादशाह हैं।
शाहरुख की फिल्म ने 10वें दिन 13 से 15 करोड़ के बीच कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का आल इंडिया नेट कलेक्शन 378-380 करोड़ के करीब हो गया है। मतलब पठान 400 करोड़ का आंकड़ा छूने के काफी करीब पहुंच गई है।
दूसरे वीकेंड में भी पठान तोड़ सकत है रिकॉर्ड?
पठान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड में भी पठान शानदार कमाई करके नया रिकॉर्ड कायम करेगी।
वहीं अगर प्रोड्यूसर्स की मानें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 725 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसका मतलब ये है कि पठान10 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म में 8वें स्थान पर और हिंदी 100 करोड़ क्लब की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
अब तक इतनी कमाई?
फिल्म पठान ने रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दूसरे दिन फिल्म ने 70.5 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन शुक्रवार को फिल्म ने 39.25 करोड़ की कमाई। चौथे दिन फिल्म ने 53.25 करोड़ रुपये कमाए।
पांचवे दिन फिल्म की कमाई 60.75 करोड़ रुपये रही। छठे दिन पठान ने 26.5 करोड़ रुपये कमाए। सातवें दिन फिल्म ने कुल 23 करोड़ का कलेक्शन किया। आठवें दिन पठान ने 18.25 करोड़ की कमाई की।
9वें दिन पठान का कलेक्शन 15.65 करोड़ रुपये रहा। एक हफ्ते में फिल्म ने 364.15 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने 10वें दिन 15 करोड़ का बिजनेस किया है।
ये भी पढ़ें: Instagram से पैसा कमाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, जल्दी मॉनीटाइज होगा आपका अकाउंट
हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।