ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

अंबाला छावनी बहुउद्देशीय पार्किंग के होंगे रेट हाफ, नगर परिषद ने लिया अहम फैसला

On: नवम्बर 8, 2025 8:37 अपराह्न
Follow Us:
अंबाला छावनी बहुउद्देशीय पार्किंग के होंगे रेट हाफ, नगर परिषद ने लिया अहम फैसला
Join WhatsApp Group

अंबाला। छावनी के सदर क्षेत्र की बहुउद्देशीय पार्किंग के रेटों में बदलाव होगा, इससे आमजन को सुविधा व राहत मिलेगी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद ने पार्किंग के रेटों में बदलाव के निर्देश ठेकेदार को जारी कर दिए हैं ताकि पार्किंग में आने वाले वाहन चालकों से किसी प्रकार का वाद-विवाद न हो। नगर परिषद ने ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से पार्किंग में रेटों से संबंधित सूची चस्पाने के निर्देश भी दिए हैं।

अंबाला छावनी नगर परिषद ने संभाला था काम

लगभग दो साल पहले 19.38 लाख से निर्मित पार्किंग का काम खुद नगर परिषद ने संभाला था और यहां अपने कर्मचारियों को तैनात किया था, लेकिन अक्तूबर माह में बहुउद्देशीय कार पार्किंग को प्राइवेट ठेकेदार के सुपुर्द किया गया है। इससे नगर परिषद को प्रतिमाह ढाई लाख रुपये का राजस्व मिलेगा।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

अब यह होंगे रेट

छह घंटे तक दोपहिया वाहन खड़े करने के 10 रुपये और चार पहिया वाहन से 20 रुपये लिए जाएंगे। इसी प्रकार 24 घंटे तक खड़े होने वाले दोपहिया वाहन के 20 रुपये और चार पहिया वाहन के 40 रुपये लिए जाएंगे। इसके अलावा मासिक पास के तहत दोपहिया वाहन चालक से 250 रुपये और चार पहिया वाहन चालक से 800 रुपये लिए जाएंगे। ठेकेदार को नए रेट की जानकारी दे दी गई है और उसे निर्देश दिए गए हैं कि रेट से संबंधित संशोधित सूची बहुउद्देशीय पार्किंग स्थल पर लगाएं ताकि वाहन चालकों को राहत मिले।

घंटों के हिसाब से तय किया था किराया

ठेकेदार ने बहुउद्देशीय कार पार्किंग में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग रेटों का निर्धारण किया था। कारों के लिए तीन घंटे तक वाहन खड़ा करने के लिए 30 रुपये, छह घंटे तक 60 रुपये और 24 घंटे के लिए 120 रुपये निर्धारित किए गए थे। इसी प्रकार दोपहिया वाहनों के लिए छह घंटे तक 20 रुपये और 24 घंटे के लिए 60 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, वहीं कार के मासिक पास के लिए एक हजार रुपये और दोपहिया वाहन के लिए 300 रुपये शुल्क वसूला जा रहा था।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment