ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

कुरुक्षेत्र मोदी विजिट: महाभारत अनुभव केंद्र सहित हरियाणा को देंगे 2500 करोड़ से ज्यादा की सौगात

On: नवम्बर 8, 2025 8:22 अपराह्न
Follow Us:
कुरुक्षेत्र मोदी विजिट: महाभारत अनुभव केंद्र सहित हरियाणा को देंगे 2500 करोड़ से ज्यादा की सौगात
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र। गुरु तेग बहादुर के 350 साला शहीदी समागम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 नवंबर को प्रस्तावित दौरा धर्मनगरी के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए बेहद खास रहने वाला है। हालांकि अभी प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर पीएमओ की ओर से ऐलान नहीं किया गया है लेकिन कार्यक्रम तय मान तैयारियां तेज कर दी गई है।

गीता जन्म स्थली ज्योतिसर में तीर्थ के समीप ही करीब 170 एकड़ जमीन चिंहित की गई है। किसानों को इसमें फसल बिजाई से रोक दिया है तो वहीं यहां कार्यक्रम की रूप रेखा तय की जाने लगी है। इसी जमीन पर करीब 25 एकड़ में मुख्य पंडाल के अलावा तीन हेलीपेड, पार्किंग व अन्य व्यवस्था भी होगी। कार्यक्रम में शहीदी समागम के चलते प्रदेश भर से लाखों की संख्या में संगत व अन्य लोग आने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री इस दौरान प्रदेश को 2500 करोड़ से अधिक की सौगात देंगे। जहां वे 206 करोड़ के गीता जन्म स्थली ज्योतिसर में ही महाभारत अनुभव केंद्र का लोकार्पण करेंगे तो वहीं अंबाला-शामली एक्सप्रेस वे के अलावा करीब 480 करोड़ के दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे (हरियाणा जोन), करीब 590 करोड़ से भिवानी में तैयार पंडित नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज, करीब 840 करोड़ के महेंद्रगढ़ में महर्षि चमन राजकीय महाविद्यालय सहित पिंजौर बाईपास की भी बड़ी सौगात देंगे। हालांकि अभी कुरुक्षेत्र में दो से तीन अन्य प्रोजेक्ट को भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

किसानों से लिए शपथ पत्र

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कार्यक्रम कितना भव्य व विशाल होगा इसका अंदाजा इसी से ही लगाया जा सकता है कि पहले इसके लिए करीब 150 एकड़ जमीन चिंहित की गई थी, लेकिन अब आसपास की करीब 15 एकड़ जमीन भी चिंहित की गई है। ज्योतिसर व इंदबड़ी गांवों के इन संबंधित किसानों को इस जमीन पर फिलहाल कोई कार्य करने से रोक दिया है।

प्रधानमंत्री के आगमन से किसानों की भल्ले-भल्ले भी होने वाली है। जहां उन्हें प्रति एकड़ 61 हजार रुपये दिए जाने की तैयार है और इसके लिए किसानों से शपथ पत्र से लेकर राजस्व विभाग से भी पूरा रिकार्ड जमा कर लिया गया है तो वहीं कार्यक्रम के बाद किसान पिछेती किस्म की गेहूं या फिर मक्के की फसल भी बिजाई कर सकेंगे।

कुरुक्षेत्र मोदी विजिट को लेकर तैयारियां

जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का कहना है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम अभी प्रस्तावित है लेकिन समय रहते तैयारियां की जा रही है। प्रधानमंत्री जिन प्रोजेक्ट की सौगात देंगे, उनमें अभी और भी शामिल हो सकते हैं।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री का आगमन बड़ी बात

गांव ज्योतिसर के रहने वाले किसान धर्मपाल का कहना है कि उन्होंने दो एकड़ से ज्यादा गेहूं की बिजाई कर दी थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते प्रशासन ने यहां करीब 170 एकड़ में बिजाई व अन्य कार्य रूकवा दिए हैं। उन्हें 61 हजार रुपये भरपाई के तौर पर दिए जाने की चर्चा हैं लेकिन हमारे के लिए यही बड़ी बात है कि देश के प्रधानमंत्री इस धरा पर आ रहे हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment