ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Dog Bite: अंबाला में रोज 15 कुत्ते काट रहे, 6 दिन में 50 शिकार

On: November 7, 2025 7:25 PM
Follow Us:
Ambala Dog Bite: अंबाला में रोज 15 कुत्ते काट रहे, 6 दिन में 50 शिकार
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala Dog Bite)। कुत्तों के काटने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। अंबाला कैंट में सबसे अधिक ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले महीने 193 लोग छावनी के नागरिक अस्पताल में कुत्ते के काटने के बाद उपचार कराने पहुंचे। रोजाना देखें तो 10 से 15 के बीच कुत्ते द्वारा काटने के मामले आ रहे हैं।

बीते छह दिनों में 50 लोग कुत्तों का शिकार बने हैं। इनमें गलियों में घूमने वाले कुत्ते तो हैं ही साथ ही पालतू कुत्तों के काटने के मामले भी हाल ही में बढ़े हैं। पिछले महीने कैंट के नागरिक अस्पताल में 1219 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर उनके जीवन की सुरक्षा की, पर लगातार बढ़ रहे कुत्ते के काटने के मामलों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

Ambala Dog Bite: देखभाल करने वाले को ही कुत्ते ने काटा

छावनी के नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को बिहार निवासी संतोष भी कुत्ते के काटने के बाद वैक्सीन लगवाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह कच्चा बाजार में अपने कार्य के लिए जा रहे थे तभी एक पालतू कुत्ते ने उन्हें पीछे से आकर काट लिया। जब उन्होंने कुत्ते के मालिक से शिकायत की तो उन्होंने कह दिया कि आपने ही कुत्ते को छेड़ा होगा। ऐसे में वह नागरिक अस्पताल में उपचार लेने आए। संतोष पीओपी का काम करते हैं और अग्रसेन काॅलोनी में पिछले तीन साल से रहते हैं।

बच्चों और पुरुषों को अधिक काट रहे कुत्ते

छावनी के नागरिक अस्पताल के आंकड़ों पर गौर करें तो महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को कुत्ते अधिक शिकार बना रहे हैं। इसमें बच्चों की भी अच्छी खासी संख्या है। नवंबर में नागरिक अस्पताल में कुल 179 लोग कुत्ते द्वारा काटने के बाद वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इनमें पुरुषों की संख्या 127 तो महिलाओं की 52 है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

जबकि पांच वर्ष तक के बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और दो लड़कियों को भी बीते एक सप्ताह में कुत्ते काट चुके हैं। डॉग बाइट के मामलों में अधिकतर मामले सामान्य घाव के आ रहे हैं, जिनमें कुत्ते के काटने से सामान्य घाव हो जाते हैं या फिर दांत के निशान बने जाते हैं। पिछले माह में दो ही केस ऐसे आए थे जिनमें मरीज को टांके लगाने के जरूरत पड़ी है।

छह दिनों में 50 केस

1 नवंबर को 7, 2 नवंबर को 17, 3 को 8, 4 को 2, 5 को 10 और 6 नवंबर को 6 – कुल 50 मामले। ये आंकड़े सिर्फ अस्पताल पहुंचे मरीजों के हैं।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment