अंबाला (Ambala Electric Bus Route Change): कालका, पंचकूला, नारायणगढ़ और यमुनानगर मार्ग पर चल रहीं इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद होगा। इन बसों को अंबाला में ही लोकल रूट पर संचालन कर रही इलेक्ट्रिक बसों में बढ़ाया जाएगा।
इसके अलावा अंबाला कैंट- अंबाला सिटी, बराड़ा, साहा, मोहडी सहित अन्य लोकल मार्ग पर बढ़ाई जाएंगी। अंबाला रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि इन रूटों से बसों को बंद कर रहे हैं। इन्हें स्थानीय स्तर पर चलाया जाएगा।
हैरानी की बात है कि कुछ समय पहले ही रोडवेज अधिकारियों ने कालका, पंचकूला, नारायणगढ़ और यमुनानगर मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया था। अब अचानक से स्थानीय रूटों पर बसों का लगाने का फैसला हैरानी भरा है।
अंबाला में लोकल मार्ग पर ऐसे होगा संचालन
लंबे मार्ग से हटाने के बाद इलेक्ट्रिक बसों को अंबाला सिटी से बराड़ा मार्ग पर दो बस, अंबाला सिटी से साहा मार्ग पर एक बस, अंबाला सिटी से मोहडी से झरमडी एममएम कॉलेज एक बस, अंबाला सिटी से बोह मार्ग पर दो बस, अंबाला सिटी से पंजोखरा मार्ग पर एक बस, अंबाला सिटी से नन्हेडा मार्ग पर एक बस, इसके अलावा अंबाला सिटी से अंबाला छावनी के बीच सात बसों का संचालन किया जाएगा।
इस समय के हिसाब से चल रहीं थी ई-बसें
यमुनानगर, पंचकूला और कालका इन दो शिफ्टों में कर रही थी संचालन सुबह 4:50 बजे अंबाला सिटी बस स्टैंड से कालका, पांच बजे अंबाला सिटी से यमुनानगर, 5:20 बजे अंबाला सिटी से बराड़ा, 5:50 बजे अंबाला सिटी से कालका, 6:15 अंबाला सिटी से यमुनानगर, 6:20 बजे पर अंबाला सिटी से पंचकूला के लिए संचालन हो रहा था।
इसी तरह से शाम की शिफ्ट में 12:30 बजे अंबाला सिटी से कालका, 1:10 अंबाला सिटी से यमुनानगर, 1:20 बजे अंबाला सिटी से कालका, 1:30 बजे अंबाला सिटी से अंबाला छावनी- पंचकूला, 2 बजे अंबाला सिटी से पंचकूला, 2:40 बजे पर अंबाला सिटी से वाया अंबाला छावनी, यमुनानगर मार्ग पर किया जा रहा था संचालन जो अब बंद होगा।













