ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Vande Bharat में अंबाला-पानीपत रूट का दबदबा: 6 ट्रेनें दौड़ रहीं, सहारनपुर रूट पर एक भी नहीं

On: नवम्बर 13, 2025 6:44 अपराह्न
Follow Us:
Vande Bharat में अंबाला-पानीपत रूट का दबदबा: 6 ट्रेनें दौड़ रहीं, सहारनपुर रूट पर एक भी नहीं
Join WhatsApp Group

अंबाला (Vande Bharat)। कैंट से पानीपत के रास्ते छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है, लेकिन अंबाला के रास्ते सहारनपुर की तरफ जाने के लिए एक भी प्रीमियम ट्रेन नहीं है। ऐसे में यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों के अलावा मेल व एक्सप्रेस में सफर करना पड़ता है।

ऐसे में अब अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर भी प्रीमियम ट्रेन के संचालन की मांग जोर पकड़ने लगी है, वहीं उम्मीद लगाई जा रही है कि यात्रियों की इस मांग को देखते हुए रेलवे एक नई वंदे भारत का संचालन बठिंडा या चंडीगढ़ के रास्ते हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से कर सकता है जोकि अंबाला-सहारनपुर रेल खंड से होते हुए गंतव्य स्टेशन तक जाएगी।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी फायदा हो रहा है। नई वंदे भारत का संचालन रेलवे मंत्रालय किया जाता है। नई वंदे भारत के संचालन को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है, वहीं फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत में अब लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Vande Bharat से हर वर्ग को राहत

वंदे भारत के संचालन से नई दिल्ली के अलावा गुरुग्राम जाने वाले नौकरीपेशा सहित व्यापारियों को इसका सीधा फायदा हुआ है। जहां कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत में मां के दरबार जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है तो वहीं चंडीगढ़ से अजमेर जाने वाली वंदे भारत में भी वेटिंग की टिकट मिल रही है। ऐसे में जल्द ही फिरोजपुर-दिल्ली के बीच रेलवे द्वारा चलाई गई नई वंदे भारत में भी वेटिंग बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

अंबाला से निकलती हैं तीन वंदे भारत

मौजूदा समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें गुुजरती हैं। इनमें तीन वंदे भारत ऐसी हैं जोकि 24 मिनट के अंतराल में संचालित होती हैं। इनमें ट्रेन नंबर 22488 अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत सुबह 11:34 बजे, 22478 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत 11:48 बजे और फिरोजपुर से दिल्ली के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन नंबर 26462 है जोकि 11:58 बजे प्लेटफार्म एक से निकलती है।

इसके अलावा ट्रेन नंबर 20978 चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत, 22448 अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत और ट्रेन नंबर 22440 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत शामिल है जोकि रात 8:48 बजे प्लेटफार्म एक पर रुकती है।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment