ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Night Food Street: अंबाला में तीन करोड़ की लागत से तैयार नाइट फूड स्ट्रीट, यह मिलेंगी सुविधाएं

On: November 13, 2025 6:28 PM
Follow Us:
Night Food Street: अंबाला में तीन करोड़ की लागत से तैयार नाइट फूड स्ट्रीट, यह मिलेंगी सुविधाएं
Join WhatsApp Group

अंबाला (Night Food Street)। छावनी के गांधी मैदान के साथ तीन करोड़ की लागत से नाइट फूड स्ट्रीट का निर्माण किया गया है और अब इसकी साज-सज्जा का काम शुरु हो गया है। जल्द ही मार्केट के उद्धाटन को लेकर भी कार्रवाई शुरु हो जाएगी। इसकी तैयारी भी नगर परिषद ने शुरु कर दी है, वहीं नाइट फूड स्ट्रीट में दुकानों को निविदा पर देने के लिए प्रमुख खान-पान कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं।

Night Food Street: यह मिलेंगी सुविधाएं

नाइट फूड स्ट्रीट के पहले चरण में एक करोड़ रुपये और दूसरे चरण में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यहां 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गांधी मैदान के साथ खाली जगह को भी दुुरुस्त किया गया है और यहां 50 के करीब कारें खड़ी हो सकेंगी। इसके अलावा नाइट फूड स्ट्रीट में आने वाले लोगों को साफ व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए अलग से शौचालय आदि का निर्माण किया गया है, वहीं सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे और गार्ड आदि की तैनाती भी की जाएगी। छोटे बच्चों के लिए खेल-खिलौनों की सुविधा भी नाइट फूड स्ट्रीट में छोड़ी गई खाली जगह पर मिलेगी।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

नाइट फूड स्ट्रीट के लिए आवेदन मांगे 

नप के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि नाइट फूउ स्ट्रीट के लिए खान-पान से जुड़ी नामी कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसकी अंतिम तिथी 27 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि यहां 60 दुकानें बनाई गई हैं। इनमें 20 दुकानें मांसाहारी खाद्य पदार्थ परोसने के लिए निर्धारित की गई हैं, जबकि 40 दुकानों पर शाकाहारी खाद्य पदार्थ परोसे जाएंगे।

स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे लोग

नामी कंपनियों के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लोग नाइट फूड स्ट्रीट में ले सकेंगे। इसमें फास्ट फूड के साथ लोगों को दाल मक्खनी, कढ़ाई पनीर, पानी-फुले, जूस आदि अन्य कई प्रकार के खाद्य व पेय पदार्थ परोसे जाएंगे जोकि एक बड़े माल की तरह उपलब्ध होंगे। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी कुछ व्यंजनों को इसमें शामिल किया जाएगा, हालांकि इसका फैसला नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी पर निर्भर होगा।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment