ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

कोहरे से पहले Haryana Roadways की तैयारी: बसों की मरम्मत तेज, शीशे-टायर दुरुस्त, रिफ्लेक्टर टेप लगाई

On: November 13, 2025 5:43 PM
Follow Us:
कोहरे से पहले Haryana Roadways की तैयारी: बसों की मरम्मत तेज, शीशे-टायर दुरुस्त, रिफ्लेक्टर टेप लगाई
Join WhatsApp Group

कैथल (Haryana Roadways)। कोहरे व धुंध के मौसम से पहले रोडवेज विभाग अलर्ट हो गया है। एक ओर जहां सभी चालकों को बसें धीमी चलाने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं बसों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाई गई हैं, ताकि कोहरे के सीजन में हादसे की संभावना को कम किया जा सकें।

इसके अतिरिक्त हर गाड़ी के शीशों की मरम्मत करवाई जा रही है, ताकि यात्रियों को ठंडी हवाओं से बचाया जाए। टूटी हुई खिड़कियों की भी मरम्मत की जा रही है। 15 के करीब पुरानी बसों की खिड़कियों को विभाग ने ठीक कर दिया है, बाकि बची पुरानी बसों की खिड़कियों को भी अगले एक सप्ताह तक ठीक करवा दिया जाएगा।

Haryana Roadways: बसों के टूटे शीशे बदले

बसों के टूटे हुए शीशे भी ठीक किए जा रहे हैं। पुरानी 10 बसों के टूटे शीशे बदल दिए गए हैं। इसके बाद अब रोडवेज विभाग पुरानी बसों पर फॉग लाइटें लगाने का काम करेगा। वहीं नई बसों में फॉग लाइटें लगाने की जरूरत नहीं है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

नई बसों में पहले की फॉग लाइटें लगी हुई आई हैं। पुराने टायरों की जगह नए टायर भी बदले जा रहे हैं। 10 के करीब बसों के कट्टे फटे टायर वर्कशॉप के कर्मचारियों ने बदल दिए है।

इंजन का भी कर्मचारियों की ओर से काम किया जा रहा है। क्योंकि ठंड के मौसम में कई बार पुरानी बसें स्टार्ट नहीं होती है। रूट पर न जाने के कारण यात्री गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच पाते हैं। बता दें कि अब डिपो में लीज समेत रोडवेज की 197 बसें हैं। इनमें 23 लीज की बसें शामिल हैं। जिसमें 174 बसें रोडवेज की हैं। बीएस 3 की 52 बसें, बीएस- 4 की 47 व बीएस 6 की 75 बसें हो गई है।

निजी वाहनों को लेकर भी प्रशासन गंभीर

निजी वाहनों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। डीसी प्रीति ने इस संबंध में निजी वाहन चालकों को अपील की है कि वह अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि धुंध के समय में रिफ्लेक्टर टेप न होने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

वाहन पर रिफ्लेक्टर लगा होना जरूरी भी है, क्योंकि रात के अंधरे में कई रास्तों पर रोड लाइट नहीं होने के कारण ये रिफ्लेक्टर ही पीछे से आने वाले वाहन को दूरी से ही आगे वाहन होने का संदेश देता है।

बसों की खिड़कियां ठीक करवा ली

रोडवेज के चालक मंदीप ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए पहले ही सभी खिड़कियां ठीक करा ली गई थी। इससे यात्रियों व चालकों को भी दिक्कत नहीं होगी।

यात्री राजेंद्र ने बताया कि सभी बसों की धुंध से पहले मरम्मत प्रशासन को कर लेनी चाहिए। क्योंकि ठंड के मौसम में ज्यादा बसें रूट पर खराब हो जाती है। यात्रियों को आने- जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

रोडवेज वर्कशॉप मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि बसों में रिफ्लेक्टर टेप भी लगवाई गई हैं। जिससे घने कोहरे में दुर्घटनाओं का खतरा न रहे। इसके साथ ही बस चालकों को निर्धारित गति में ही बस चलाने के आदेश दिए गए हैं। अक्सर घने कोहरे में गति अधिक होने से दुर्घटना होने का खतरा रहता है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment