ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Observation home: अंबाला में ऑब्जर्वेशन होम का बनेगा नया भवन, जुवेनाइल कोर्ट भी बनेगी

On: November 18, 2025 7:26 PM
Follow Us:
Observation home: अंबाला में ऑब्जर्वेशन होम का बनेगा नया भवन, जुवेनाइल कोर्ट भी बनेगी
Join WhatsApp Group

Observation home, अंबाला: सद्दोपुर के पास ऑब्जर्वेशन होम का नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने टेंडर फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास भेजी है।

जल्द ही मंजूरी मिलने के बाद टेंडर अलॉट होगा। इसके बाद ऑब्जर्वेशन होम का नया भवन बनना शुरू होगा। होम में महिला सुरक्षा, बच्चों के लिए खेल मैदान, जुवेनाइल कोर्ट भी बनाई जाएगी।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

कोर्ट के पास चल रहा है ऑब्जर्वेशन भवन

शहर में कोर्ट के पास ऑब्जर्वेशन भवन बनाया गया है। यहां जगह की कमी के कारण दिक्कत आती है। होम के बाहर भी जगह की कमी है। नया भवन मिलने से सहूलियत भी बढ़ेगी और महिलाओं के लिए भी सुरक्षा भवन बनेगा। होम में ही जुवेनाइल कोर्ट बनाई जाएगी।

जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर अश्वनी कुमार ने कहा कि सद्दोपुर में ऑब्जर्वेशन होम का नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर अलॉट किया जाएगा। यह भवन 7.7 एकड़ में करीब 59 करोड़ की लागत से बनेगा।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

7.7 एकड़ में बनाया जाएगा Observation home

इस भवन को सद्दोपुर में करीब 7.7 एकड़ में बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 59 करोड़ का बजट खर्च होगा। इस प्रोजेक्ट को पहले मंजूरी मिल चुकी है। अब प्रोजेक्ट का टेंडर अलॉट करने के मंजूरी के लिए फाइल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजी गई है।

मंजूरी आने के बाद टेंडर अलॉट किया जाएगा। अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर यह भवन बनने से काफी फायदा होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से इस प्रोजेक्ट को लेकर कार्य किया जा रहा है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment