ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

AUS vs IND 2025: सुंदर को अक्षर से नीचे क्यों? गिलेस्पी का चौंकाने वाला बयान

On: नवम्बर 5, 2025 12:05 अपराह्न
Follow Us:
AUS vs IND 2025: सुंदर को अक्षर से नीचे क्यों? गिलेस्पी का चौंकाने वाला बयान
Join WhatsApp Group

AUS vs IND 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20आई कल 6 नवंबर को हेरिटेज बैंक स्टेडियम में होगा। सीरीज के लिहाज से ये मुकाबला क्रूशियल है, दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर स्कोर 1-1 कर रखा है। टीम इंडिया पिछले मैच की तरह परफॉर्म करके जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया गलतियां सुधारकर वापसी करना चाहेगी।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बॉलर जेसन गिलेस्पी ने इंडियन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की तारीफों के पुल बांधे। उनकी 49* रनों की मैच विनिंग नॉटआउट पारी से भारत ने सीरीज में बराबरी की। सुंदर ने सिर्फ 23 बॉल्स में 49 रन ठोक डाले और आखिर तक क्रीज पर डटे रहे।

AUS vs IND 2025: सुंदर की तारीफों के पुल बांधे

एक तरफ सुंदर को नंबर 6 पर भेजा गया, वहीं अक्षर पटेल नंबर 5 पर उतरे और 12 बॉल्स में 17 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। 50 साल के गिलेस्पी का मानना है कि विदेशी कंडीशंस में अक्षर के लिए नंबर 5 थोड़ा हाई है, जबकि इंडियन कंडीशंस में ये उनके लिए सूट करता है।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

जेसन गिलेस्पी ने दिया बड़ा बयान

‘फास्ट बॉलिंग कार्टेल’ यूट्यूब चैनल पर गिलेस्पी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि वॉशिंगटन, अक्षर पटेल से नीचे क्यों बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 49 रन की एक बेमिसाल और शानदार पारी थी। सुंदर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ों से जरा भी नहीं डरे तथा उन पर हावी होने की कोशिश करते दिखाई दिए। भारत का बल्लेबाजी क्रम अच्छा है, पर मुझे लगा कि अक्षर पटेल एक-दो पायदान ऊपर बल्लेबाजी करने आ रहे हैं।”

गिलेस्पी ने आगे कहा, “अक्षर अच्छे खिलाड़ी हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन शायद वह उपमहाद्वीप (सबकॉन्टिनेंट) की परिस्थितियों के लिए अधिक अनुकूल हैं।” वहीं ग्लेन मैक्ग्रा ने सुंदर की तारीफ में कहा, “मैंने चेन्नई में कोचिंग के दौरान सुंदर के साथ कुछ समय बिताया है। उनका दृष्टिकोण शानदार है। उन्हें जब भी मौका मिलता है, वह खुद पर भरोसा करते हैं।”
अंत में गिलेस्पी ने यंग ओपनर अभिषेक शर्मा को “एक्साइटमेंट मशीन” बताया। उन्होंने कहा, “अभिषेक बस मैदान पर उतरते हैं और आक्रामक रवैये से खेलते हैं। वह पहली गेंद से ही विपक्षी पर दबाव बनाना चाहते हैं और पिछले कुछ मैचों में उन्हें खेलते देखने की उत्सुकता साफ दिखती है।”

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment