ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Badarpur Toll Tax Hike: दिल्ली-NCR में सफर हुआ और महंगा! बदरपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी

On: अगस्त 30, 2025 6:07 पूर्वाह्न
Follow Us:
Badarpur Toll Tax Hike: दिल्ली-NCR में सफर हुआ और महंगा! बदरपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी
Join WhatsApp Group

Badarpur Toll Tax Hike: Travelling in Delhi-NCR becomes more expensive! Toll tax increased at Badarpur toll plaza:  फरीदाबाद | दिल्ली-NCR में गाड़ी चलाने वालों के लिए बुरी खबर! अगर आप दिल्ली से फरीदाबाद के बीच सफर करते हैं, तो अब आपको अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। बदरपुर फ्लाईओवर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे वाहन चालकों पर महंगाई की मार पड़ने वाली है।

1 सितंबर से लागू होंगी नई दरें Badarpur Toll Tax Hike

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

बदरपुर टोल प्लाजा पर 1 सितंबर से नई टोल टैक्स दरें लागू हो जाएंगी। कार और जीप चालकों को अब 1 रुपये अतिरिक्त टोल देना होगा, हालांकि एक बार गुजरने वाली कारों के लिए टोल शुल्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, कमर्शियल और भारी वाहनों के लिए टोल टैक्स में 2-2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

मासिक पास भी हुआ महंगा

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

टोल प्लाजा मैनेजर नवनीत के अनुसार, नई दरें 31 अगस्त की रात 12 बजे से लागू होंगी। मासिक पास की कीमतों में भी 16 से 48 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

टोल प्लाजा पर नई दरों की सूची लगा दी गई है। नवनीत ने बताया कि वाहन चालक फास्टैग वार्षिक पास लेकर टोल खर्च में बचत कर सकते हैं। इस पास के तहत 3,000 रुपये के एकमुश्त भुगतान पर आप पूरे साल में 200 बार टोल प्लाजा पार कर सकते हैं। यह खास वार्षिक पास सुविधा 15 अगस्त, यानी स्वतंत्रता दिवस से शुरू हो चुकी है।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment